CG News: चिंतन शिविर 3.0 में पर्यटन विकास पर मंथन, छत्तीसगढ़ को वैश्विक पर्यटन पहचान दिलाने की तैयारी
CG News: छत्तीसगढ़ में पर्यटन क्षेत्र को नई गति देने के उद्देश्य से चिंतन शिविर 3.0 में पर्यटन विकास पर व्यापक चर्चा हुई. इस दौरान राज्य की प्राकृतिक सुंदरता, सांस्कृतिक धरोहर और जनजातीय परंपराओं को देश और दुनिया के सामने प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने की रणनीति पर विचार किया गया, रायपुर में आयोजित विशेष सत्र में भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव एवं महानिदेशक सुमन बिल्ला ने पर्यटन क्षेत्र की संभावनाओं और विकास के विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार साझा किए. उन्होंने पर्यटन को स्थानीय अर्थव्यवस्था और रोजगार से जोड़ने की आवश्यकता पर जोर दिया.
![]()
इन क्षेत्रों पर रहेगा फोकस
बैठक में इको टूरिज्म, धार्मिक पर्यटन, वन्यजीव पर्यटन, पुरातात्विक पर्यटन, जनजातीय पर्यटन और ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में विस्तृत चर्चा हुई. साथ ही स्थानीय समुदायों की भागीदारी बढ़ाकर टिकाऊ पर्यटन मॉडल विकसित करने पर भी सहमति बनी, पर्यटकों के बेहतर अनुभव के लिए पर्यटन अधोसंरचना मजबूत करने, होम-स्टे को प्रोत्साहन देने, डिजिटल प्रचार बढ़ाने और स्थानीय हस्तशिल्प, पारंपरिक व्यंजन तथा सांस्कृतिक गतिविधियों को पर्यटन से जोड़ने पर भी विशेष जोर दिया गया.
रोजगार और निवेश के नए अवसर
विशेषज्ञों ने कहा कि पर्यटन क्षेत्र के विस्तार से स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे. साथ ही निजी निवेश को बढ़ावा देकर पर्यटन स्थलों का विकास और स्थानीय व्यवसायों को भी नई गति मिलेगी, चिंतन शिविर में इस बात पर जोर दिया गया कि केंद्र और राज्य सरकार के समन्वित प्रयासों से छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर भी मजबूत पहचान दिलाई जा सकती है. पर्यटन के माध्यम से आर्थिक विकास, सांस्कृतिक संरक्षण और स्थानीय समुदायों को सशक्त बनाने की दिशा में आगे बढ़ने की तैयारी की जा रही है.
यह भी पढ़ें : CG News: अंतरराष्ट्रीय सहकारिता दिवस पर रायपुर में मंथन, विकसित भारत-2047 में सहकारिता की भूमिका पर फोकस
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
