Rewa News: रीवा में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, पिता-पुत्र पर तलवार से हमला

Rewa News: रीवा में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, पिता-पुत्र पर तलवार से हमला

Rewa News: रीवा में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, पिता-पुत्र पर तलवार से हमला

Rewa News: रीवा जिले के सिरमौर थाना क्षेत्र के दुलहरा गांव में जमीनी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. रविवार शाम पिता और पुत्र पर कथित तौर पर तलवार से जानलेवा हमला किया गया. हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

चचेरे भाइयों पर हमला करने का आरोप

घायल राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि वह रविवार शाम दुकान जा रहे थे. इसी दौरान जमीनी विवाद को लेकर उनके चचेरे भाइयों ने उन्हें रास्ते में रोक लिया. आरोप है कि विवाद बढ़ने पर उन पर तलवार से हमला कर दिया गया.

बेटे को बचाने पहुंचे पिता भी हुए घायल

राजेश की चीख-पुकार सुनकर उनके 60 वर्षीय पिता शिवकुमार पांडेय मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव करने लगे. आरोप है कि हमलावरों ने उन पर भी हमला कर दिया. इस हमले में उनके हाथ और पैर में गंभीर चोटें आईं. घटना के बाद परिजन दोनों घायलों को तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनका इलाज जारी है.

पुलिस ने शुरू की जांच

पीड़ित पक्ष ने दिवाकर पांडेय समेत अन्य लोगों पर मारपीट और जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है. सूचना मिलने के बाद सिरमौर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया.

शिकायत के आधार पर दर्ज हुआ मामला

पुलिस ने पीड़ित पक्ष की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है. अधिकारियों का कहना है कि जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी, फिलहाल, पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और विवाद की वजह सहित सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है.

यह भी पढ़ें : Rewa News: रीवा में सड़क नहीं होने से गई आदिवासी महिला की जान, खाट पर अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें