CG News: छत्तीसगढ़ सरकार ने विभिन्न बोर्ड, आयोग और निगमों में की नई नियुक्तियां, मुख्यमंत्री ने दी बधाई
CG News: छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के विभिन्न निगम, मंडल, आयोग, बोर्ड, समिति और अन्य संस्थाओं में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष तथा सदस्यों की नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए हैं. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए जनसेवा और सुशासन के लिए शुभकामनाएं दी हैं.
महत्वपूर्ण आयोगों को मिले नए अध्यक्ष
जारी आदेश के अनुसार राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष के रूप में डॉ. ममता साहू की नियुक्ति की गई है. वहीं छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी रामलाल चौहान को सौंपी गई है. आयोग में वेदराम मनहरे को उपाध्यक्ष और सौरभसिंह जागृत, दुर्गा महेश्वर तथा दयावंत धर बांधे को सदस्य बनाया गया है.

कई कल्याण बोर्डों में भी नई जिम्मेदारियां
राज्य केश शिल्पी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में गौरीशंकर श्रीवास और सदस्य के रूप में देवशरण सेन की नियुक्ति हुई है. वहीं मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष आनंद निषाद और सदस्य नेतराम निषाद बनाए गए हैं. शाकम्भरी बोर्ड के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी राजेन्द्र नायक को सौंपी गई है, जबकि बोर्ड में चार नए सदस्यों को भी शामिल किया गया है.
शिक्षा, संस्कृति और फिल्म क्षेत्र में भी नियुक्तियां
सरकार ने छत्तीसगढ़ राज्य शिक्षा आयोग के अध्यक्ष पद पर सुधीर गौतम की नियुक्ति की है. छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्या मंडल रायपुर के अध्यक्ष के रूप में राजेश कुमार राजपूत को जिम्मेदारी दी गई है. इसके अलावा राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग में मनमथ नाथ शर्मा और छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम में प्रसन्ना अवस्थी को सदस्य नियुक्त किया गया है.
रायपुर विकास प्राधिकरण समेत कई संस्थाओं में बदलाव
डॉ. जे.पी. शर्मा को रायपुर विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाया गया है. वहीं किशोर महानंद को श्रम कल्याण मंडल, आनंद कुमार तिवारी को गौ सेवा आयोग और मंगल दास ठाकुर को राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे. उन्होंने विश्वास जताया कि नई टीम जनकल्याण, सुशासन और विकसित छत्तीसगढ़ के लक्ष्य को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी.
यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ के 7.14 लाख तेन्दूपत्ता संग्राहकों को मिला बोनस, सरकार ने खातों में भेजी 162.32 करोड़ रुपए की राशि
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
