MP News: मध्यप्रदेश में TET को लेकर बढ़ी शिक्षकों की चिंता, डेढ़ लाख शिक्षकों ने सरकार से मांगा परीक्षा कार्यक्रम और स्पष्ट गाइडलाइन
MP News: सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद मध्यप्रदेश में शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) को लेकर प्रदेश के करीब डेढ़ लाख शिक्षक और विभिन्न शिक्षक संगठन सरकार से स्थिति स्पष्ट करने की मांग कर रहे हैं। शिक्षकों का कहना है कि यदि परीक्षा अनिवार्य है, तो पहली TET जल्द आयोजित की जाए ताकि जरूरत पड़ने पर वे दूसरी परीक्षा का अवसर भी प्राप्त कर सकें।

2028 तक परीक्षा पास करने की मिली मोहलत
सुप्रीम कोर्ट ने शिक्षकों को TET पास करने के लिए वर्ष 2028 तक का समय दिया है। साथ ही राज्य सरकार को निर्देश दिए हैं कि हर वर्ष कम से कम दो बार शिक्षक पात्रता परीक्षा आयोजित की जाए। इसके बावजूद अब तक परीक्षा कार्यक्रम घोषित नहीं होने से शिक्षकों की चिंता बढ़ती जा रही है, शासकीय शिक्षक संगठन मध्यप्रदेश के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष उपेंद्र कौशल ने कहा कि परीक्षा की तारीख, आवेदन प्रक्रिया, पात्रता, सिलेबस, परीक्षा का स्वरूप, अंक निर्धारण और अध्ययन सामग्री जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां अब तक जारी नहीं की गई हैं। इससे शिक्षक परीक्षा की तैयारी भी शुरू नहीं कर पा रहे हैं।
विस्तृत गाइडलाइन जारी करने की मांग
शिक्षक संगठनों ने स्कूल शिक्षा विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम, सिलेबस, परीक्षा पद्धति, आवेदन प्रक्रिया और अन्य आवश्यक दिशा-निर्देश सार्वजनिक किए जाएं। उनका कहना है कि इससे सभी शिक्षकों को पारदर्शी और समान जानकारी मिल सकेगी, शिक्षकों का आरोप है कि स्कूल शिक्षा विभाग ने सार्थक एप के माध्यम से परीक्षा की तैयारी कराने का दावा तो किया, लेकिन कुछ वीडियो अपलोड करने के अलावा कोई उपयोगी अध्ययन सामग्री उपलब्ध नहीं कराई गई। न तो सिलेबस स्पष्ट किया गया है और न ही परीक्षा की तिथि घोषित की गई है।
जुलाई-अगस्त में परीक्षा के संकेत
गौरतलब है कि अप्रैल में स्कूल शिक्षा विभाग ने संकेत दिए थे कि पहली TET परीक्षा जुलाई या अगस्त में आयोजित की जा सकती है। हालांकि अब तक न तो टाइम टेबल जारी हुआ है और न ही परीक्षा से जुड़ी आधिकारिक गाइडलाइन सामने आई है, शिक्षकों का कहना है कि समय रहते परीक्षा आयोजित होने और स्पष्ट दिशा-निर्देश मिलने से वे बेहतर तैयारी कर सकेंगे। फिलहाल प्रदेश के हजारों शिक्षक सरकार की ओर से आधिकारिक घोषणा का इंतजार कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें : MP News: महादेव बेटिंग ऐप केस: CBI ने दाखिल कीं 11 चार्जशीट, सौरभ चंद्राकर-रवि उप्पल समेत 66 आरोपी कानून के घेरे में
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
