MP News: महादेव बेटिंग ऐप केस: CBI ने दाखिल कीं 11 चार्जशीट, सौरभ चंद्राकर-रवि उप्पल समेत 66 आरोपी कानून के घेरे में

MP News: महादेव बेटिंग ऐप केस: CBI ने दाखिल कीं 11 चार्जशीट, सौरभ चंद्राकर-रवि उप्पल समेत 66 आरोपी कानून के घेरे में

MP News: महादेव बेटिंग ऐप केस: CBI ने दाखिल कीं 11 चार्जशीट, सौरभ चंद्राकर-रवि उप्पल समेत 66 आरोपी कानून के घेरे में

MP News: देश के सबसे चर्चित ऑनलाइन सट्टेबाजी नेटवर्क महादेव ऐप मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अब तक कुल 11 चार्जशीट दाखिल की हैं। इनमें छह चार्जशीट कथित भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों में, जबकि पांच चार्जशीट अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी नेटवर्क से संबंधित मामलों में अदालत में पेश की गई हैं। जांच एजेंसी ने कहा है कि मामले की जांच अभी जारी है और आगे भी नए आरोप पत्र दाखिल किए जा सकते हैं।

Mahadev App Case: CBI Files 11 Chargesheets Against Sourav Chandrakar, Ravi Uppal, Bhopal Ahuja Brot

भ्रष्टाचार मामले में इन आरोपियों पर चार्जशीट

सीबीआई ने मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल के अलावा भोपाल के ट्रेवल्स कारोबारी विशाल आहूजा और धीरज आहूजा के खिलाफ पहले से दाखिल आरोप पत्रों में अतिरिक्त साक्ष्य भी अदालत के समक्ष प्रस्तुत किए हैं। एजेंसी का दावा है कि नए सबूत जांच को और मजबूत करते हैं, भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में सीबीआई ने आशीम दास, रोहित गुलाटी, विकास छापरिया, अनिल धमानी, विशाल आहूजा और धीरज आहूजा के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, धोखाधड़ी, जालसाजी और आपराधिक साजिश से संबंधित धाराओं में चार्जशीट दाखिल की है।

महादेव ऐप घोटाले में CBI का बड़ा एक्शन! विदेश भागे चंद्राकर-उप्पल पर शिकंजा, 6 चार्जशीट दाखिल | Mahadev App Scam Cbi Action

विदेश से संचालित हो रहा था नेटवर्क

जांच में सामने आया है कि महादेव ऐप का संचालन भारत के बाहर से किया जा रहा था। सीबीआई के अनुसार, सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल ने सोशल मीडिया और विभिन्न ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए इस नेटवर्क का देशभर में विस्तार किया। अलग-अलग बेटिंग पैनलों के माध्यम से करोड़ों रुपये की अवैध कमाई की जाती थी, जिसे फर्जी बैंक खातों और अन्य माध्यमों से विदेश भेजा जाता था।

सरकारी संरक्षण के आरोपों की भी जांच

सीबीआई का दावा है कि जांच के दौरान ऐसे संकेत मिले हैं कि अवैध कमाई का एक हिस्सा कथित तौर पर कुछ सरकारी अधिकारियों को “प्रोटेक्शन मनी” के रूप में दिया जाता था। एजेंसी इस पहलू की भी गहन जांच कर रही है, अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी नेटवर्क से जुड़े मामले में सौरभ चंद्राकर, रवि उप्पल समेत कुल 66 आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध कानून के तहत आरोप पत्र दाखिल किए गए हैं।

रेड कॉर्नर नोटिस जारी, जांच जारी

सीबीआई के मुताबिक महादेव ऐप के प्रमोटर और उनके कई सहयोगी वर्षों पहले पश्चिम एशियाई देशों में चले गए थे और वहीं से पूरे नेटवर्क का संचालन कर रहे हैं। मुख्य चार आरोपियों के खिलाफ पहले ही रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया जा चुका है। साथ ही उन्हें भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित कराने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
जांच एजेंसी का कहना है कि पूरे सिंडिकेट, कथित राजनीतिक और नौकरशाही संरक्षण तथा अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच अभी जारी है। आने वाले समय में इस मामले में और भी चार्जशीट दाखिल किए जाने की संभावना है।

यह भी पढ़ें : Rewa News: रीवा में संपत्ति विवाद में देवर ने गला दबाकर की हत्या, दुष्कर्म के आरोपों पर DNA रिपोर्ट का इंतजार

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें