CG News: पंडरिया के सरकारी स्कूलों तक पहुंचेगी मोबाइल AI लैब, छात्र सीखेंगे रोबोटिक्स और नई तकनीक

CG News: पंडरिया के सरकारी स्कूलों तक पहुंचेगी मोबाइल AI लैब, छात्र सीखेंगे रोबोटिक्स और नई तकनीक

CG News: पंडरिया के सरकारी स्कूलों तक पहुंचेगी मोबाइल AI लैब, छात्र सीखेंगे रोबोटिक्स और नई तकनीक

CG News: छत्तीसगढ़ के पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए आधुनिक तकनीकी शिक्षा की नई पहल शुरू की गई है. ‘भावना दीदी की साइंस पाठशाला’ के तहत मोबाइल इमर्जिंग टेक्नोलॉजी लैब की शुरुआत हुई है. इस लैब को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने विधानसभा परिसर से रवाना किया, मोबाइल टेक्नोलॉजी लैब पंडरिया के ग्रामीण, वनांचल और दूरदराज के स्कूलों तक पहुंचेगी. इसके जरिए उन विद्यार्थियों को भी आधुनिक तकनीकी शिक्षा मिलेगी, जिन्हें अब तक ऐसी सुविधाएं उपलब्ध नहीं थीं. लैब सरकारी स्कूलों के साथ सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालयों में भी पहुंचेगी.

Cg News:ग्रामीण छात्रों तक पहुंचेगी Ai और रोबोटिक्स की शिक्षा, 'भावना दीदी की साइंस पाठशाला' मोबाइल लैब रवाना - Ai And Robotics Education To Reach Rural Students, 'bhavna ...

AI, रोबोटिक्स और ड्रोन की मिलेगी ट्रेनिंग

मोबाइल लैब के साथ विशेषज्ञ प्रशिक्षकों की टीम प्रत्येक स्कूल में तीन से पांच दिनों तक कार्यशाला आयोजित करेगी. विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रोबोटिक्स, ड्रोन संचालन, एयरोमॉडलिंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स, ऑगमेंटेड रियलिटी, वर्चुअल रियलिटी, 3डी प्रिंटिंग और कोडिंग जैसी आधुनिक तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा. प्रशिक्षण पूरा करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र भी प्रदान किए जाएंगे, इस पहल के माध्यम से अगले एक वर्ष में करीब 5 हजार विद्यार्थियों को नई तकनीकों से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है. इसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों को तकनीकी कौशल, नवाचार और भविष्य के रोजगार के अवसरों के लिए तैयार करना है.

ग्रामीण विद्यार्थियों तक पहुँचेगी एआई, रोबोटिक्स, ड्रोन, 3डी प्रिंटिंग जैसी अत्याधुनिक तकनीकों की शिक्षा – अमृत संदेश

मुख्यमंत्री ने बताई नई शिक्षा की जरूरत

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि बदलते समय में विद्यार्थियों को केवल पारंपरिक शिक्षा ही नहीं, बल्कि आधुनिक तकनीकों का ज्ञान भी आवश्यक है. उन्होंने कहा कि ऐसी पहलें ग्रामीण छात्रों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि गांवों में प्रतिभाशाली विद्यार्थियों की कमी नहीं है. यदि उन्हें सही संसाधन और तकनीकी शिक्षा मिले, तो वे देश और दुनिया में अपनी अलग पहचान बना सकते हैं. मोबाइल टेक्नोलॉजी लैब इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.

ग्रामीण छात्रों तक पहुंचेगी एआई और रोबोटिक्स की पढ़ाई: मुख्यमंत्री साय ने 'भावना दीदी की साइंस पाठशाला' मोबाइल लैब को दिखाई हरी झंडी – Dastak ...

अन्य शिक्षा योजनाएं भी चल रहीं

विधायक भावना बोहरा ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण बच्चों तक आधुनिक शिक्षा पहुंचाना है. उन्होंने कहा कि पंडरिया विधानसभा में पहले से निःशुल्क बस सेवा के माध्यम से 1,500 से अधिक छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए आवागमन की सुविधा दी जा रही है. इसके अलावा ‘लक्ष्य’ निःशुल्क कोचिंग कार्यक्रम के जरिए विद्यार्थियों को IIT-JEE, NEET और CGPSC जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी कराई जा रही है.

यह भी पढ़ें : Bastar Goncha Mahaparv 2026: नेत्रोत्सव के साथ शुरू हुआ गोंचा महापर्व, श्रद्धालुओं को हुए भगवान जगन्नाथ के दिव्य दर्शन

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें