Rewa News: नशे में धुत पोते ने दादा की लाठी से हत्या की, बीच-बचाव करने आई दादी भी घायल

Rewa News: नशे में धुत पोते ने दादा की लाठी से हत्या की, बीच-बचाव करने आई दादी भी घायल

Rewa News: नशे में धुत पोते ने दादा की लाठी से हत्या की, बीच-बचाव करने आई दादी भी घायल

Rewa News: मध्यप्रदेश के रीवा जिले में घरेलू विवाद ने एक परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया. पनवार थाना क्षेत्र के ग्राम चौर, शुक्लान टोला में शराब के नशे में धुत एक युवक ने अपने ही दादा पर लाठी से जानलेवा हमला कर दिया. इस हमले में दादा की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दादी भी घायल हो गईं. घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है.

दादी से विवाद के बाद दादा पर बरसाई लाठी

पुलिस के अनुसार, आरोपी शिवम कोल शुक्रवार को शराब के नशे में घर पहुंचा था. किसी बात को लेकर उसकी दादी चंद्रकली कोल से कहासुनी हो गई. विवाद बढ़ने पर उसने गाली-गलौज करते हुए दादी के साथ मारपीट शुरू कर दी. शोर सुनकर बीच-बचाव करने पहुंचे दादा नन्दलाल कोल को भी उसने नहीं छोड़ा, और उन पर लाठी से लगातार कई वार कर दिए.

अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत

घटना की सूचना मिलते ही पनवार थाना पुलिस मौके पर पहुंची. घायल नन्दलाल कोल और चंद्रकली कोल को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जवा ले जाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को संजय गांधी अस्पताल, रीवा रेफर किया गया. इलाज के दौरान नन्दलाल कोल ने दम तोड़ दिया, जबकि चंद्रकली का उपचार जारी है.

12 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार

थाना प्रभारी कन्हैया सिंह बघेल ने बताया कि दादा की मौत के बाद आरोपी शिवम कोल के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 12 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. कोर्ट में पेश करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. पुलिस पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रही है.

गांव में पसरा मातम

इस घटना के बाद ग्राम चौर, शुक्लान टोला में शोक का माहौल है. परिवार के लोग सदमे में हैं, जबकि ग्रामीण भी इस घटना को लेकर स्तब्ध हैं. पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है, ताकि घटना की पूरी सच्चाई सामने आ सके.

यह भी पढ़ें : Rewa News: मनगवां में डायल-112 टीम पर हमला, पुलिस हिरासत से आरोपी फरार, कई लोगों पर केस दर्ज

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें