Rewa News: मनगवां में डायल-112 टीम पर हमला, पुलिस हिरासत से आरोपी फरार, कई लोगों पर केस दर्ज

Rewa News: मनगवां में डायल-112 टीम पर हमला, पुलिस हिरासत से आरोपी फरार, कई लोगों पर केस दर्ज

Rewa News: मनगवां में डायल-112 टीम पर हमला, पुलिस हिरासत से आरोपी फरार, कई लोगों पर केस दर्ज

Rewa News: रीवा जिले के मनगवां कस्बे के नगमा मोहल्ले में डायल-112 पुलिस टीम पर हमला करने का मामला सामने आया है. जानकारी के अनुसार, दो पक्षों के बीच पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद और मारपीट की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी.

Dial 112: पुलिस वाहन के कांच तोड़े (Photo Source - Patrika)

आरोपी को थाने ले जाते समय हुआ हंगामा

पुलिस ने मौके से एक युवक को पूछताछ के लिए डायल-112 वाहन में बैठाकर थाने ले जाने की तैयारी की. इसी दौरान उसके परिजन और कुछ स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए. आरोप है कि भीड़ ने पुलिस वाहन को घेर लिया और पथराव कर वाहन के शीशे तोड़ दिए.

हंगामे के बीच आरोपी हुआ फरार

पुलिसकर्मी जब स्थिति संभालने और लोगों को समझाने के लिए वाहन से नीचे उतरे, तभी वाहन में बैठा युवक मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया. घटना के बाद इलाके में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

हमलावरों की पहचान में जुटी पुलिस

पुलिस ने घटना में शामिल लोगों की पहचान शुरू कर दी है. अधिकारियों के अनुसार, कई संदिग्धों की पहचान कर उनके खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा, हमला और अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है. फरार आरोपी की तलाश भी जारी है.

एसपी बोले- आरोपियों पर होगी कार्रवाई

रीवा पुलिस अधीक्षक गुरुकरण सिंह ने बताया कि डायल-112 टीम पर हमले की सूचना मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है. घटना में शामिल आरोपियों की पहचान कर उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है. साथ ही फरार युवक की तलाश के लिए पुलिस टीम लगातार प्रयास कर रही है.

यह भी पढ़ें : MP News: TET को लेकर शिक्षकों में नई चिंता, क्या अब पदोन्नति के लिए भी होगी अनिवार्य?

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें