Rewa News: समान थाना पुलिस ने वाहन चोरी और मोबाइल झपटमारी गिरोह का किया पर्दाफाश, 4 आरोपी गिरफ्तार

Rewa News: समान थाना पुलिस ने वाहन चोरी और मोबाइल झपटमारी गिरोह का किया पर्दाफाश, 4 आरोपी गिरफ्तार

Rewa News: समान थाना पुलिस ने वाहन चोरी और मोबाइल झपटमारी गिरोह का किया पर्दाफाश, 4 आरोपी गिरफ्तार

Rewa News: रीवा की समान थाना पुलिस ने वाहन चोरी और मोबाइल झपटमारी की तीन अलग-अलग वारदातों का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों को दबोचा. पूछताछ में आरोपियों ने एक पुरानी बाइक चोरी की घटना में भी शामिल होने की बात स्वीकार की है.

कार, बाइक और सिलेंडर चोरी का मामला सुलझा

पुलिस के अनुसार, 18 जुलाई को बाणसागर रोड स्थित एक दुकान के बाहर खड़ी मारुति वैगनआर कार, बजाज पल्सर मोटरसाइकिल और इंडेन कंपनी का खाली सिलेंडर चोरी हो गया था. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की. सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर से मिली जानकारी के आधार पर चूना भट्टा निवासी निखिल जायसवाल और विशाल जायसवाल को गिरफ्तार किया गया. पूछताछ में दोनों ने चोरी की वारदात स्वीकार कर ली.

पुरानी बाइक चोरी का भी हुआ खुलासा

जांच के दौरान दोनों आरोपियों ने 4 मई 2026 को संजय गांधी अस्पताल के सामने से स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल चोरी करने की घटना भी कबूल की. पुलिस ने इस मामले में चोरी गई बाइक भी बरामद कर ली है. अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ में अन्य मामलों से जुड़े सुराग भी मिल रहे हैं.

मोबाइल झपटमारी के दो आरोपी भी गिरफ्तार

19 जुलाई को बाणसागर कॉलोनी निवासी एक युवक से स्कूटी रोककर मोबाइल झपटने की शिकायत दर्ज हुई थी. जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर निराला नगर निवासी दिलीप कुशवाहा और आजाद नगर निवासी खुर्शीद अंसारी को गिरफ्तार किया. पूछताछ में दोनों ने न्यू बस स्टैंड स्थित शहीद गेट के पास मोबाइल झपटमारी की घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की.

करीब 4.83 लाख रुपये का सामान बरामद

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की मारुति वैगनआर कार, दो मोटरसाइकिल, एक स्कूटी, इंडेन कंपनी का खाली सिलेंडर, रेडमी मोबाइल फोन और एक हजार रुपये नकद बरामद किए हैं. बरामद सामान की कुल कीमत करीब 4 लाख 83 हजार रुपये आंकी गई है, नगर पुलिस अधीक्षक राजीव पाठक ने बताया कि वाहन चोरी और मोबाइल झपटमारी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए विशेष टीम बनाई गई थी. सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी जांच और मुखबिर की सूचना के आधार पर चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस अब उनसे पूछताछ कर अन्य चोरी और झपटमारी की वारदातों के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है.

यह भी पढ़ें : Rewa News: इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें