Sidhi News: लगातार बारिश के बीच शासकीय परिसर का हिस्सा गिरा, छह दुकानों को भारी नुकसान

Sidhi News: लगातार बारिश के बीच शासकीय परिसर का हिस्सा गिरा, छह दुकानों को भारी नुकसान

Sidhi News: लगातार बारिश के बीच शासकीय परिसर का हिस्सा गिरा, छह दुकानों को भारी नुकसान

Sidhi News: सीधी शहर में सोमवार देर रात हुई तेज बारिश के दौरान एक शासकीय परिसर का हिस्सा अचानक भरभराकर गिर गया. यह घटना गायत्री मंदिर के पास छत्रसाल स्टेडियम के सामने वार्ड क्रमांक-5 में रात करीब 1 बजे हुई. हादसे में परिसर से लगी छह दुकानों का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया. राहत की बात यह रही कि घटना के समय वहां कोई मौजूद नहीं था, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई.

करीब 20 साल पुरानी दुकानों को नुकसान

स्थानीय लोगों के अनुसार, लगातार हो रही बारिश के कारण भवन की दीवार और सामने का हिस्सा अचानक ढह गया. सुबह मलबा देखकर आसपास के लोगों और दुकानदारों में हड़कंप मच गया. प्रभावित दुकानें करीब दो दशक से संचालित हो रही थीं. घटना के बाद व्यापारियों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है.

बारिश के बाद शासकीय परिसर का हिस्सा भरभराकर गिर गया।

जर्जर भवनों पर उठे सवाल

स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि नगर पालिका हर वर्ष जर्जर भवनों की पहचान और कार्रवाई की बात करती है, लेकिन समय पर प्रभावी कदम नहीं उठाए जाते. उनका कहना है कि यदि भवन का पहले निरीक्षण कर आवश्यक मरम्मत या सुरक्षा उपाय किए गए होते, तो इस तरह की घटना से बचा जा सकता था.

नगर पालिका ने किया निरीक्षण

घटना की जानकारी मिलते ही नगर पालिका के अधिकारी मौके पर पहुंचे और क्षतिग्रस्त भवन का निरीक्षण किया. सुरक्षा के मद्देनजर आसपास के क्षेत्र को खाली कराया गया है, ताकि भवन का अन्य हिस्सा गिरने की स्थिति में कोई दुर्घटना न हो.

जर्जर भवनों की सूची होगी तैयार

नगर पालिका सीएमओ मसूद अजहर ने बताया कि शहर के जर्जर और खतरनाक भवनों की पहचान का कार्य किया जा रहा है. सूची तैयार होने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके. साथ ही उन्होंने कहा कि शहर में लगातार निरीक्षण और शिकायतों के निराकरण की प्रक्रिया जारी है.

यह भी पढ़ें : Sidhi News: अस्पताल चौक पर दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की मौके पर मौत

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें