Sidhi News: अस्पताल चौक पर दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की मौके पर मौत
Sidhi News: सीधी शहर के अस्पताल चौक पर सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की जान चली गई. शुरुआती जांच के अनुसार, युवक की बाइक पहले सड़क किनारे खड़ी गाय से टकराई और इसके बाद वह ऑक्सीजन सिलेंडर से लदे एक मिनी ट्रक के नीचे आ गया. हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसकी जांच पुलिस कर रही है.
काम से लौटते समय हुआ हादसा
मृतक की पहचान सुनील साकेत के रूप में हुई है, जो टाइल्स लगाने का काम करता था. जानकारी के मुताबिक, वह देर रात काम खत्म कर बाइक से अपने घर लौट रहा था. अस्पताल चौक के पास मिनी ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान उसकी बाइक सड़क किनारे खड़ी गाय से टकरा गई, जिससे वह संतुलन खो बैठा.
मौके पर हुई युवक की मौत
टक्कर के बाद बाइक अनियंत्रित होकर मिनी ट्रक के नीचे चली गई. हादसा इतना गंभीर था कि युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
पुलिस ने वाहन जब्त कर शुरू की जांच
घटना के बाद पुलिस ने ऑक्सीजन सिलेंडरों से लदे मिनी ट्रक को जब्त कर लिया. हादसे के कारण कुछ समय के लिए अस्पताल चौक पर यातायात प्रभावित रहा, जिसे बाद में सामान्य कर दिया गया. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए हैं.
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
कोतवाली थाना प्रभारी विवेक द्विवेदी ने बताया कि मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जांच कर रही है. जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.
यह भी पढ़ें : Rewa News: सतना हत्याकांड के बाद गांव में बदला माहौल, युवाओं में शादी को लेकर बढ़ी चिंता
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

