CG News: बस्तर का विश्व प्रसिद्ध गोंचा महापर्व संपन्न, बाहुड़ा गोंचा में भगवान जगन्नाथ लौटे श्री मंदिर, तुपकी सलामी ने जीता दिल

CG News: बस्तर का विश्व प्रसिद्ध गोंचा महापर्व संपन्न, बाहुड़ा गोंचा में भगवान जगन्नाथ लौटे श्री मंदिर, तुपकी सलामी ने जीता दिल

CG News: बस्तर का विश्व प्रसिद्ध गोंचा महापर्व संपन्न, बाहुड़ा गोंचा में भगवान जगन्नाथ लौटे श्री मंदिर, तुपकी सलामी ने जीता दिल

CG News: बस्तर का विश्व प्रसिद्ध और ऐतिहासिक गोंचा महापर्व बाहुड़ा गोंचा के साथ भव्य तरीके से संपन्न हो गया. दस दिनों तक चले इस धार्मिक आयोजन के अंतिम दिन भगवान जगन्नाथ, माता सुभद्रा और भगवान बलभद्र अपने रथों में सवार होकर जनकपुरी से श्री मंदिर वापस लौटे.

बस्तर का ऐतिहासिक गोंचा महापर्व, भगवान जगन्नाथ को दी गई 100 तुपकियों से सलामी

हजारों श्रद्धालुओं ने लिया रथयात्रा में हिस्सा

बाहुड़ा गोंचा के अवसर पर जगदलपुर में भव्य वापसी रथयात्रा निकाली गई. भगवान के रथों को श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और भक्ति भाव के साथ खींचा. इस दौरान पूरा शहर जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंज उठा, और श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन कर सुख, शांति और समृद्धि की कामना की, गोंचा महापर्व की सबसे अनोखी परंपरा तुपकी की सलामी इस बार भी आकर्षण का केंद्र रही. बांस से बनी पारंपरिक तुपकी से भगवान जगन्नाथ को विशेष सलामी दी गई. तुपकी की आवाज और भक्तों के जयकारों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया.

बस्तर की अनोखी परंपरा है तुपकी सलामी

मान्यता है कि भगवान जगन्नाथ को तुपकी से सलामी देने की परंपरा पूरे देश में केवल बस्तर में देखने को मिलती है. सदियों पुरानी यह परंपरा आज भी गोंचा महापर्व की विशेष पहचान बनी हुई है, रथयात्रा के दौरान भजन, कीर्तन, पारंपरिक वाद्ययंत्र और लोक नृत्य की प्रस्तुतियों ने माहौल को और खास बना दिया. श्रद्धालुओं ने पूरे मार्ग में भगवान का स्वागत किया और अपनी आस्था प्रकट की, गोंचा महापर्व केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि बस्तर की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और सामाजिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा है. हर वर्ष लाखों लोगों की आस्था से जुड़ा यह पर्व बाहुड़ा गोंचा के साथ संपन्न हुआ, और इसने एक बार फिर बस्तर की परंपराओं को देशभर में पहचान दिलाई.

यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ की ARKASA ने पोलैंड में रचा इतिहास, Human Centrifuge Training पूरी कर स्पेस रिसर्च में बढ़ाया भारत का नाम

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें