CG News: रायपुर में जनजातीय विकास पर दो दिवसीय मंथन, संस्कृति, शिक्षा और किशोर विकास के लिए बनी नई रणनीति
CG News: छत्तीसगढ़ की समृद्ध जनजातीय संस्कृति, परंपराओं और प्राकृतिक जीवनशैली को संरक्षित करने के उद्देश्य से राजधानी रायपुर में दो दिवसीय क्षेत्रीय कार्यशाला आयोजित की गई. इस आयोजन में शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, सांस्कृतिक संरक्षण और सामुदायिक विकास जैसे अहम विषयों पर विशेषज्ञों और जनजातीय प्रतिनिधियों ने चर्चा की, आदिम जाति विकास विभाग और यूनिसेफ के संयुक्त प्रयास से आयोजित इस कार्यशाला का विषय, मूल मंथन, आदिवासी ज्ञान से किशोरावस्था की पुनर्कल्पना, रखा गया. इस दौरान छत्तीसगढ़ की 43 जनजातियों के विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक सशक्तिकरण को लेकर कई महत्वपूर्ण सुझाव सामने आए.
संस्कृति और परंपराओं को बचाना बड़ी चुनौती
आदिम जाति विकास विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनजातियां जल, जंगल और जमीन से गहराई से जुड़ी हुई हैं. जनजातीय समाज प्रकृति को अपनी आस्था और जीवन का आधार मानता है. बदलते समय और आधुनिकता के बीच उनकी संस्कृति, परंपराओं और जीवन मूल्यों को सुरक्षित रखना जरूरी है, कार्यशाला में विशेषज्ञों ने कहा कि जनजातीय क्षेत्रों में वास्तविक विकास तभी संभव है, जब स्थानीय संस्कृति और परंपराओं का सम्मान करते हुए समुदाय को विकास प्रक्रिया में सक्रिय भागीदार बनाया जाए. सामुदायिक नेतृत्व को मजबूत करने से योजनाओं का बेहतर प्रभाव देखने को मिलेगा.
शिक्षा और सुविधाओं का हो रहा विस्तार
प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने बताया कि बस्तर सहित प्रदेश के जनजातीय क्षेत्रों में शिक्षा और मूलभूत सुविधाओं की पहुंच लगातार बढ़ रही है. सरकार जनजातीय बच्चों और किशोरों के बेहतर भविष्य के लिए नई योजनाओं को आगे बढ़ा रही है, दो दिवसीय कार्यशाला में मिले सुझावों और अनुभवों के आधार पर जनजातीय समुदायों के उत्थान, शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक विकास के लिए भविष्य की योजनाएं तैयार की जाएंगी. इस पहल का उद्देश्य जनजातीय संस्कृति को सुरक्षित रखते हुए समुदायों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है.
यह भी पढ़ें : CG News: बस्तर का विश्व प्रसिद्ध गोंचा महापर्व संपन्न, बाहुड़ा गोंचा में भगवान जगन्नाथ लौटे श्री मंदिर, तुपकी सलामी ने जीता दिल
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
