CG News: छत्तीसगढ़ में 10 किलो वाले गैस सिलेंडर की शुरुआत, ऐप से बुकिंग और 4 घंटे में डिलीवरी

CG News: छत्तीसगढ़ में 10 किलो वाले गैस सिलेंडर की शुरुआत, ऐप से बुकिंग और 4 घंटे में डिलीवरी

CG News: छत्तीसगढ़ में 10 किलो वाले गैस सिलेंडर की शुरुआत, ऐप से बुकिंग और 4 घंटे में डिलीवरी

CG News: छत्तीसगढ़ में पहली बार 10 किलो वाले LPG गैस सिलेंडर की सुविधा शुरू होने जा रही है, इसका शुभारंभ 15 अगस्त को किया जाएगा, इस छोटे सिलेंडर की कीमत करीब 730 रुपये तय की गई है, जिससे कम गैस इस्तेमाल करने वाले उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी.

CG News

मोबाइल ऐप से होगी आसान बुकिंग सुविधा

नए 10 किलो सिलेंडर की बुकिंग उपभोक्ता मोबाइल ऐप के जरिए कर सकेंगे, ऑनलाइन ऑर्डर करने के बाद करीब 4 घंटे में होम डिलीवरी का दावा किया गया है, इससे ग्राहकों को तेज और सुविधाजनक गैस सेवा मिल सकेगी, यह कंपोजिट सिलेंडर खास तौर पर छोटे परिवारों, किराए के मकान में रहने वालों, छात्रों और आपात जरूरत वाले उपभोक्ताओं को ध्यान में रखकर शुरू किया जा रहा है, इससे जरूरत के अनुसार गैस उपलब्ध हो सकेगी.

नए कनेक्शन के लिए जमा करनी होगी राशि

10 किलो LPG सिलेंडर का नया कनेक्शन लेने के लिए उपभोक्ताओं को करीब 3,000 रुपये सिक्योरिटी डिपॉजिट देना होगा, इसके अलावा रेगुलेटर के लिए लगभग 250 रुपये का अलग भुगतान करना होगा, इस सिलेंडर की रीफिल कीमत करीब 715 से 730 रुपये के बीच रहने की संभावना है, वहीं कनेक्शन बंद करने पर जमा की गई सिलेंडर राशि वापस की जाएगी, जिससे उपभोक्ताओं को आर्थिक सुविधा मिलेगी.

यह भी पढ़ें : CG News: KISCE बिलासपुर की दो हॉकी खिलाड़ियों का जूनियर एशिया कप 2026 के लिए चयन

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें