CG News: KISCE बिलासपुर की दो हॉकी खिलाड़ियों का जूनियर एशिया कप 2026 के लिए चयन

CG News: KISCE बिलासपुर की दो हॉकी खिलाड़ियों का जूनियर एशिया कप 2026 के लिए चयन

CG News: KISCE बिलासपुर की दो हॉकी खिलाड़ियों का जूनियर एशिया कप 2026 के लिए चयन

CG News: छत्तीसगढ़ के खेल जगत के लिए गर्व की खबर सामने आई है, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के KISCE बिलासपुर की हॉकी खिलाड़ी मधु सिदार और गीता यादव का चयन जूनियर एशिया कप 2026 के लिए भारतीय टीम में हुआ है, दोनों खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी.

CG News

चीन में आयोजित होगी जूनियर एशिया कप प्रतियोगिता

जूनियर एशिया कप 2026 हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन चीन के मोकी में 30 अगस्त से 13 सितंबर तक किया जाएगा, इस टूर्नामेंट में मधु सिदार और गीता यादव भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम के साथ मैदान पर उतरेंगी, जशपुर जिले के कांसाबेल क्षेत्र की रहने वाली मधु सिदार ने छोटे गांव से निकलकर बड़ा मुकाम हासिल किया है, उन्होंने कई राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया और लगातार शानदार प्रदर्शन के दम पर भारतीय टीम में जगह बनाई है.

गीता यादव के पास है अंतरराष्ट्रीय खेलने का अनुभव

कबीरधाम जिले के बोड़ला की रहने वाली गीता यादव पहले भी भारतीय टीम की जर्सी पहन चुकी हैं, उन्होंने नीदरलैंड, बेल्जियम, अर्जेंटीना, इंग्लैंड और स्कॉटलैंड दौरों में भारत का प्रतिनिधित्व कर अपने खेल का प्रदर्शन किया है, मधु सिदार और गीता यादव के चयन से पूरे छत्तीसगढ़ में खुशी का माहौल है, खेल प्रेमियों और प्रशिक्षकों ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई दी है, यह सफलता राज्य की नई खेल प्रतिभाओं के लिए प्रेरणा का काम करेगी.

यह भी पढ़ें : CG News: CGPSC SI रिजल्ट विवाद पर आयोग का बड़ा जवाब, वायरल नामों की सच्चाई आई सामने

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें