CG News: डोंगरगढ़ बीजेपी विवाद पर प्रदेश नेतृत्व का एक्शन, अरुण साव ने बताया कार्रवाई का कारण

CG News: डोंगरगढ़ बीजेपी विवाद पर प्रदेश नेतृत्व का एक्शन, अरुण साव ने बताया कार्रवाई का कारण

CG News: डोंगरगढ़ बीजेपी विवाद पर प्रदेश नेतृत्व का एक्शन, अरुण साव ने बताया कार्रवाई का कारण

CG News: राजनांदगांव के डोंगरगढ़ बीजेपी मंडल में चल रहे संगठनात्मक विवाद के बीच प्रदेश नेतृत्व ने बड़ा कदम उठाया है, पार्टी ने मंडल इकाई को भंग कर दिया है और 5 कार्यकर्ताओं के खिलाफ निष्कासन की कार्रवाई की गई है, इस मामले में डिप्टी CM अरुण साव ने पार्टी का पक्ष रखा है.

CG News

अनुशासनहीनता पर नहीं होगी कोई रियायत

अरुण साव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है, लेकिन संगठन के नियमों का उल्लंघन किसी भी हालत में स्वीकार नहीं किया जाएगा, उन्होंने बताया कि पार्टी पहले सुधार का मौका देती है, लेकिन लगातार अनुशासन तोड़ने पर कार्रवाई जरूरी हो जाती है, बीजेपी प्रदेश नेतृत्व ने डोंगरगढ़ मंडल इकाई को भंग करने का फैसला लिया है, पार्टी का कहना है कि संगठन को मजबूत करने और व्यवस्था सुधारने के लिए यह कदम उठाया गया है, जल्द ही मंडल का नए सिरे से गठन किया जाएगा.

5 कार्यकर्ताओं को पार्टी से किया गया निष्कासित

बीजेपी की ओर से जारी आदेश के अनुसार प्रिंस कक्कड़, अनिल पांडेय, वीरेंद्र साहू, संतोष राव और परविंदर सिंह मोंटी को पार्टी से बाहर किया गया है, इन नेताओं पर संगठन से जुड़े विवादों को लेकर कार्रवाई की गई है, डोंगरगढ़ बीजेपी में हुई कार्रवाई के बाद जिले की राजनीति में हलचल बढ़ गई है, पार्टी अब मंडल स्तर पर नए सिरे से संगठन तैयार करने की योजना बना रही है, जिससे कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय और अनुशासन बनाया जा सके.

यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता पर चर्चा तेज, विजय शर्मा ने बताई सरकार की तैयारी

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें