Rewa News: रीवा के स्कूल में कमिश्नर का औचक निरीक्षण, हिंदी नहीं पढ़ पाए छात्र
Rewa News: रीवा संभाग के कमिश्नर ने 5 अगस्त को शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सिलपरा का अचानक निरीक्षण किया, इस दौरान उन्होंने कक्षा 6वीं, 7वीं और 8वीं के छात्रों से बातचीत कर उनकी पढ़ाई का स्तर जांचा, छात्रों से हिंदी की किताबें पढ़वाई गईं, लेकिन कई विद्यार्थी किताब पढ़ने में सक्षम नहीं पाए गए.

शैक्षणिक स्तर को लेकर जताई नाराजगी
निरीक्षण के दौरान विद्यार्थियों की पढ़ने की क्षमता कमजोर मिलने पर कमिश्नर ने स्कूल के शिक्षकों के प्रति नाराजगी जताई, उन्होंने शैक्षणिक व्यवस्था और विद्यार्थियों की पढ़ाई पर ध्यान देने की जरूरत बताई, निरीक्षण में सामने आई स्थिति के बाद शिक्षा विभाग ने मामले को गंभीरता से लिया.
चार शिक्षकों को जारी हुआ नोटिस
कमिश्नर की रिपोर्ट के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने स्कूल के प्रभारी प्राचार्य समेत चार शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है, नोटिस में विद्यालय में विद्यार्थियों का पठन पाठन स्तर न्यून पाए जाने और शैक्षणिक गतिविधियों में अपेक्षित रुचि नहीं लेने का उल्लेख किया गया है.
तीन दिन में मांगा गया जवाब
जिला शिक्षा अधिकारी की ओर से जारी नोटिस में संबंधित शिक्षकों को अपना पक्ष रखने के लिए तीन दिन का समय दिया गया है, अधिकारियों ने स्कूल में विद्यार्थियों की शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने और पढ़ाई की व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने की जरूरत बताई है.
इन शिक्षकों से मांगा गया जवाब
नोटिस प्राथमिक शिक्षक लक्ष्मी साकेत, प्राथमिक शिक्षक सालनी सिंह, शिक्षक विपिन श्रीवास्तव और प्रभारी प्राचार्य ज्ञानचन्द्र पयासी को जारी किया गया है, अब इन सभी को तय समय सीमा के भीतर जवाब देना होगा, इसके बाद विभागीय स्तर पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी.
यह भी पढ़ें : Rewa News: बारिश में कीचड़ बनी सड़क, 12 साल के बच्चे को पालकी से अस्पताल ले गए ग्रामीण
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
