Rewa News: बारिश में कीचड़ बनी सड़क, 12 साल के बच्चे को पालकी से अस्पताल ले गए ग्रामीण
Rewa News: रीवा के जवा जनपद क्षेत्र की ग्राम पंचायत सोहावल खुर्द के आदिवासी बहुल गढ़ुआई टोला में खराब सड़क ग्रामीणों के लिए बड़ी परेशानी बनी हुई है, बारिश के दिनों में कच्चा रास्ता कीचड़ और पानी से भर जाता है, जिससे गांव तक वाहनों का पहुंचना मुश्किल हो जाता है और लोगों को पैदल आने जाने में भी परेशानी होती है.
बीमार बच्चे को पालकी के सहारे ले गए
गांव में रहने वाले 12 वर्षीय लाला कोल की तबीयत बिगड़ने के बाद उसे इलाज के लिए ले जाने की जरूरत पड़ी, बच्चे को पेट दर्द, बुखार, उल्टी दस्त और सांस लेने में परेशानी की शिकायत थी, लेकिन खराब रास्ते के कारण एंबुलेंस गांव तक नहीं पहुंच सकी, जिसके बाद ग्रामीणों ने कपड़े की पालकी तैयार कर बच्चे को मुख्य सड़क तक पहुंचाया.
बारिश में बढ़ जाती है परेशानी
ग्रामीणों का कहना है कि बारिश शुरू होते ही गढ़ुआई टोला का रास्ता बेहद खराब हो जाता है, जगह जगह पानी और कीचड़ जमा होने के कारण पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है, ऐसी स्थिति में बीमार लोगों, बुजुर्गों, बच्चों और गर्भवती महिलाओं को अस्पताल पहुंचाने में सबसे ज्यादा परेशानी होती है.
सालों से सड़क की मांग
ग्रामीणों के मुताबिक, गांव तक पक्की सड़क बनाने की मांग लंबे समय से की जा रही है, लेकिन अभी तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है, ग्रामीणों का कहना है कि सड़क बनने से गांव का मुख्य मार्ग से संपर्क बेहतर होगा और बारिश के दौरान आवागमन की समस्या काफी हद तक कम हो सकती है.
कलेक्टर ने कार्रवाई का भरोसा दिया
मामले की जानकारी सामने आने के बाद कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने संबंधित अधिकारियों से सड़क की स्थिति की जानकारी लेने की बात कही है, उन्होंने मौके का निरीक्षण कराकर वास्तविक स्थिति का आकलन करने और जरूरी कार्रवाई के निर्देश देने की बात कही, वहीं ग्रामीणों ने जल्द सड़क के पक्कीकरण की मांग करते हुए प्रशासन से मौके पर निरीक्षण कराने की अपील की है.
यह भी पढ़ें : Rewa News: रीवा में ऑटो से 50 हजार की चोरी, पुलिस ने 36 घंटे में पकड़े 3 आरोपी
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
