MP News: मध्य प्रदेश में फिर बदलेगा मौसम, तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट

MP News: मध्य प्रदेश में फिर बदलेगा मौसम, तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट

MP News: मध्य प्रदेश में फिर बदलेगा मौसम, तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट

MP News: मध्य प्रदेश में 8 अगस्त को कई जिलों में बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है, राजगढ़, नर्मदापुरम, नीमच, गुना, रीवा, मऊगंज और सागर समेत कई इलाकों में तेज बारिश के साथ हवाएं चल सकती हैं, मौसम को देखते हुए लोगों को घर से निकलते समय छाता या रेनकोट साथ रखने की सलाह दी गई है.

MP में एक्टिव हुए 3 सिस्टम, लगातार 4 दिन बारिश की चेतावनी; इन जिलों के लिए ऑरेंज-येलो अलर्ट जारी, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan

तीन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

शनिवार को पन्ना, सतना और रीवा में भारी बारिश की संभावना जताई गई है, इन इलाकों में अगले 24 घंटे के दौरान तेज बारिश हो सकती है, वहीं भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर और जबलपुर समेत कई जिलों में हल्की बारिश और गरज चमक की स्थिति बन सकती है.

कई इलाकों में छाए रहेंगे बादल

प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश की संभावना कम रहने के बावजूद आसमान में बादल छाए रह सकते हैं, अलीराजपुर, बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, हरदा, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और डिंडौरी में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है, नमी बढ़ने की वजह से कई इलाकों में रुक रुककर बारिश भी हो सकती है.

पूर्वी MP में बारिश की कमी

मौसम के आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश के पूर्वी हिस्से के कई इलाकों में इस सीजन अब तक सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई है, जबलपुर, शहडोल, रीवा और सागर संभाग में बारिश की कमी को लेकर चिंता बनी हुई है, हालांकि मानसून सीजन पूरा होने के बाद ही जिलेवार सूखे की स्थिति को लेकर अंतिम आकलन किया जाता है.

बारिश और तेज हवाओं को लेकर रहें सतर्क

मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है, कुछ जिलों में भारी बारिश तो कई इलाकों में हल्की बौछारें और तेज हवाएं देखने को मिल सकती हैं, ऐसे में वाहन चालकों और आम लोगों को खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की जरूरत है, खासकर बिजली चमकने और तेज हवा के समय खुले स्थानों पर जाने से बचना बेहतर रहेगा.

यह भी पढ़ें : MP News: MP में वनकर्मियों को बड़ी राहत, ड्यूटी के दौरान गोली चलाने पर तुरंत FIR नहीं

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें