CG News: छत्तीसगढ़ में 1235 सरकारी नौकरियां, युवाओं के लिए बड़ा अवसर

CG News: छत्तीसगढ़ में 1235 सरकारी नौकरियां, युवाओं के लिए बड़ा अवसर

CG News: छत्तीसगढ़ में 1235 सरकारी नौकरियां, युवाओं के लिए बड़ा अवसर

CG News: छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है. छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज, यानी CSPC ने अलग-अलग पदों पर भर्ती का ऐलान किया है, इस अभियान के तहत कुल 1235 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. भर्ती में तकनीकी और गैर-तकनीकी, दोनों तरह के पद शामिल किए गए हैं.

छत्तीसगढ़ बिजली कंपनी में 1235 पदों पर होगी भर्ती, जानिए कौन-कौन से पदों पर  होंगी

कई पदों पर मिलेगा मौका

इस भर्ती में असिस्टेंट इंजीनियर, जूनियर इंजीनियर, प्लांट अटेंडेंट और डाटा एंट्री ऑपरेटर जैसे पद शामिल हैं. इसके अलावा डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ, फायर ऑफिसर और फायर स्टाफ की नियुक्ति भी होगी, वहीं विधि, वित्त और सुरक्षा विभाग से जुड़े पदों पर भी उम्मीदवारों को मौका मिलेगा, भर्ती प्रक्रिया छत्तीसगढ़ की तीन प्रमुख पावर कंपनियों में संचालित की जाएगी. पावर जनरेशन कंपनी में 547 पद निर्धारित किए गए हैं, जबकि पावर ट्रांसमिशन कंपनी में 96 पद रखे गए हैं. वहीं, पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी में 415 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी, जिससे विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार के अवसर मिलेंगे.

कॉमन कैडर में 177 पद

तीनों पावर कंपनियों के कॉमन कैडर के लिए 177 पद निर्धारित किए गए हैं, जिससे कुल भर्ती संख्या 1235 पद हो जाती है. अलग-अलग पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और पात्रता की शर्तें अलग हो सकती हैं, इसलिए उम्मीदवारों को आवेदन से पहले संबंधित पद की पूरी जानकारी जरूर जांचनी चाहिए, यह भर्ती छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छा अवसर साबित हो सकती है. उम्मीदवार आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन में दी गई योग्यता, आयु सीमा, शुल्क, चयन प्रक्रिया और जरूरी दस्तावेजों की जानकारी ध्यान से पढ़ें, साथ ही आवेदन की शुरुआत और अंतिम तारीख भी जरूर जांच लें.

यह भी पढ़ें : CG News: बिलासपुर जेल में अनोखी पहल, जेल DG हिमांशु गुप्ता ने ली कैदियों की अंग्रेजी क्लास

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें