CG News: बिलासपुर जेल में अनोखी पहल, जेल DG हिमांशु गुप्ता ने ली कैदियों की अंग्रेजी क्लास

CG News: बिलासपुर जेल में अनोखी पहल, जेल DG हिमांशु गुप्ता ने ली कैदियों की अंग्रेजी क्लास

CG News: बिलासपुर जेल में अनोखी पहल, जेल DG हिमांशु गुप्ता ने ली कैदियों की अंग्रेजी क्लास

CG News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर केंद्रीय जेल से एक प्रेरणादायक तस्वीर सामने आई है. जेल डीजी हिमांशु गुप्ता निरीक्षण के दौरान अधिकारी की भूमिका से आगे बढ़कर शिक्षक बने और कैदियों की अंग्रेजी कक्षा ली. उन्होंने कैदियों को अंग्रेजी सीखने के आसान तरीके, व्यक्तित्व विकास और आत्मविश्वास बढ़ाने के कई महत्वपूर्ण टिप्स दिए.

Jail DG Himanshu Gupta

कैदियों ने उत्साह से लिया हिस्सा

अंग्रेजी क्लास के दौरान कैदियों ने भी काफी रुचि दिखाई और डीजी से कई सवाल पूछे. हिमांशु गुप्ता ने कहा कि शिक्षा और कौशल विकास किसी भी व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं. उन्होंने कैदियों को जेल में बिताए समय का उपयोग खुद को बेहतर बनाने और नई चीजें सीखने के लिए करने की सलाह दी, कक्षा के बाद जेल डीजी ने कैदियों से बातचीत की और उनकी समस्याओं को ध्यान से सुना. उन्होंने अधिकारियों को कैदियों की परेशानियों का जल्द समाधान करने के निर्देश दिए. इसके साथ ही उन्होंने जेल परिसर का निरीक्षण कर भोजन, स्वास्थ्य सुविधाओं और अन्य व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया.

जेल में मिलेंगी नई सुविधाएं

निरीक्षण के दौरान केंद्रीय जेल के लिए कई नई सुविधाओं को मंजूरी दी गई. जेल उद्योग के लिए कलर ऑफसेट प्रिंटिंग मशीन, LED बल्ब और ट्यूबलाइट निर्माण के लिए मशीन सेटअप उपलब्ध कराया जाएगा. इसके अलावा जेल शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए स्मार्ट बोर्ड और लाइब्रेरी में अंग्रेजी समाचार पत्र की सुविधा भी शुरू की जाएगी, कैदियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए 20 RO वाटर प्यूरिफायर लगाने, जेल पाठशाला के लिए ऑटोमेटिक रोटी मेकर मशीन, महिला जेल के लिए इन्वर्टर और कैदियों के लिए 2000 नई थालियां उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं. इन कदमों से जेल व्यवस्था को आधुनिक बनाने और कैदियों के सुधार की दिशा में मदद मिलेगी.

यह भी पढ़ें : CG News: CM साय कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसले, 500 करोड़ के AI मिशन को मंजूरी

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें