MP News: तेज बारिश के बीच भोपाल में तिरंगा यात्रा, CM मोहन यादव समेत हजारों लोग हुए शामिल

MP News: तेज बारिश के बीच भोपाल में तिरंगा यात्रा, CM मोहन यादव समेत हजारों लोग हुए शामिल

MP News: तेज बारिश के बीच भोपाल में तिरंगा यात्रा, CM मोहन यादव समेत हजारों लोग हुए शामिल

MP News: भोपाल में रविवार को तेज बारिश के बीच जिला भाजपा की तिरंगा यात्रा निकाली गई, टीटी नगर स्टेडियम से शुरू हुई इस यात्रा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और शहरवासी शामिल हुए. बारिश के बावजूद लोगों के उत्साह में कमी नहीं आई, हाथों में तिरंगा लेकर लोग भारत माता की जय के नारे लगाते हुए आगे बढ़ते रहे.

बारिश के कारण छोटा करना पड़ा यात्रा का रूट

तिरंगा यात्रा का शुरुआती रूट टीटी नगर स्टेडियम से न्यू मार्केट और रोशनपुरा चौराहे होते हुए वापस टीटी नगर तक तय किया गया था, लेकिन तेज बारिश और बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए रास्ता छोटा कर दिया गया. न्यू मार्केट के नानके पेट्रोल पंप चौराहे से पहले ही यात्रा को वापस टीटी नगर की ओर मोड़ दिया गया, इसके बावजूद लोगों की भागीदारी और उत्साह बना रहा.

बुलेट से पहुंचे CM

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुलेट बाइक से टीटी नगर स्टेडियम पहुंचे और हाथ में तिरंगा लेकर यात्रा में शामिल हुए, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश प्रभारी समेत कई नेता भी उनके साथ मौजूद रहे. यात्रा में बड़ी संख्या में बच्चे पहुंचे, कुछ बच्चे डोरेमोन और मोटू-पतलू जैसे किरदारों की वेशभूषा में नजर आए, जिससे यात्रा का माहौल और आकर्षक बन गया.

CM ने स्वतंत्रता सेनानियों को किया याद

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत छोड़ो आंदोलन ने देश की आजादी के संघर्ष को निर्णायक दिशा दी थी, इसलिए क्रांतिकारियों, शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करना हर नागरिक की जिम्मेदारी है. उन्होंने बताया कि आजादी की 80वीं वर्षगांठ के अवसर पर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है, जो 14 अगस्त तक अलग अलग स्तरों पर आयोजित होगा, उन्होंने बारिश के बीच लोगों की भागीदारी को देशभक्ति और संकल्प का प्रतीक बताया.

तिरंगे के साथ नशामुक्ति का संदेश

मुख्यमंत्री ने तिरंगे के तीनों रंगों को साहस, वीरता और बलिदान का प्रतीक बताया, वहीं यात्रा में देशभक्ति के साथ नशामुक्ति का संदेश भी दिया गया. लोगों से नशे से दूर रहने और युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूक करने की अपील की गई, कार्यक्रम के दौरान स्वस्थ और नशामुक्त युवा पीढ़ी के निर्माण का संकल्प भी दिलाया गया.

यह भी पढ़ें : MP News: CM मोहन यादव ने शुरू की नई हवाई सेवाएं, विंध्य से कोलकाता और भोपाल का सफर होगा आसान

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें