MP News: राज्य परिवहन प्राधिकरण में बड़ा बदलाव, ACS या PS स्तर के अधिकारी होंगे अध्यक्ष

MP News: राज्य परिवहन प्राधिकरण में बड़ा बदलाव, ACS या PS स्तर के अधिकारी होंगे अध्यक्ष

MP News: राज्य परिवहन प्राधिकरण में बड़ा बदलाव, ACS या PS स्तर के अधिकारी होंगे अध्यक्ष

MP News: मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य परिवहन प्राधिकरण यानी State Transport Authority का पुनर्गठन कर दिया है, नई व्यवस्था के तहत अब प्राधिकरण के अध्यक्ष की जिम्मेदारी अपर मुख्य सचिव या प्रमुख सचिव स्तर के अधिकारी को दी जाएगी, वहीं परिवहन आयुक्त को प्राधिकरण का सदस्य बनाया गया है, सरकार का यह आदेश तत्काल प्रभाव से पूरे मध्य प्रदेश में लागू कर दिया गया है

मोटरयान अधिनियम के तहत आदेश

राज्य शासन ने मोटरयान अधिनियम, 1988 की धारा 68 की उपधारा 1 और 2 के तहत मिले अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए यह आदेश जारी किया है, नए आदेश के जरिए पहले जारी की गई व्यवस्था को अधिक्रमित कर दिया गया है, यह बदलाव ऐसे समय हुआ है जब राज्य परिवहन प्राधिकरण के अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर मामला मध्य प्रदेश हाईकोर्ट तक पहुंच चुका था

परिवहन सचिव के पास कई जिम्मेदारियां

परिवहन विभाग के सचिव मनीष सिंह के पास कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां रही हैं, इनमें परिवहन विभाग के सचिव के साथ मध्य प्रदेश सड़क परिवहन निगम के प्रबंध संचालक और मप्र यात्री परिवहन एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के प्रबंध संचालक का दायित्व भी शामिल था, इसके अलावा राज्य परिवहन प्राधिकरण के अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी उनके पास थी

हाईकोर्ट में दाखिल हुई थी याचिका

राज्य परिवहन प्राधिकरण की अध्यक्षता को लेकर ट्रांसपोर्टर अजय नारायण पाठक ने हाईकोर्ट में याचिका क्रमांक 36062 दाखिल की थी, मामले में एक अधिकारी के पास कई जिम्मेदारियां होने को लेकर सवाल उठाए गए थे, हाईकोर्ट ने इस मामले में मुख्य सचिव को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था, साथ ही मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 68 के तहत लाभ के पद और हितों के टकराव से जुड़े मुद्दे भी सामने आए थे

नई व्यवस्था से विवाद सुलझाने की कोशिश

सरकार ने अब प्राधिकरण की अध्यक्षता के लिए अपर मुख्य सचिव या प्रमुख सचिव स्तर के अधिकारी को नामित करने का फैसला किया है, जबकि परिवहन आयुक्त सदस्य के रूप में काम करेंगे, माना जा रहा है कि इस बदलाव के जरिए प्राधिकरण के अध्यक्ष पद को लेकर उठे कानूनी सवालों और एक अधिकारी के पास कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां होने से पैदा हुई स्थिति को दूर करने की कोशिश की गई है

यह भी पढ़ें : Rewa News: सावन के दूसरे सोमवार पर शिवमय हुआ रीवा, महामृत्युंजय मंदिर में लगी लंबी कतारें

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें