CG News: NCERT की नई किताबों में छत्तीसगढ़ की संस्कृति, साहित्य और ‘गंगाराम मगरमच्छ’ की कहानी

CG News: NCERT की नई किताबों में छत्तीसगढ़ की संस्कृति, साहित्य और ‘गंगाराम मगरमच्छ’ की कहानी

CG News: NCERT की नई किताबों में छत्तीसगढ़ की संस्कृति, साहित्य और ‘गंगाराम मगरमच्छ’ की कहानी

CG News: छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति, कला और इतिहास अब देशभर के स्कूली बच्चों तक पहुंचेगा. राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद यानी NCERT की ओर से तैयार की जा रही नई पाठ्यपुस्तकों में छत्तीसगढ़ से जुड़ी सांस्कृतिक और साहित्यिक सामग्री को जगह दी गई है. खासतौर पर कक्षा 5वीं और 8वीं की सामाजिक विज्ञान की किताबों में राज्य की लोककथाओं, साहित्यकारों और ऐतिहासिक प्रसंगों को शामिल किया गया है.

गंगाराम' मगरीची कथा आता एनसीईआरटीच्या पाठ्यपुस्तकात; मृत्युनंतर अख्खं गाव  रडलं, कुणाच्याही घरात पेटली नाही चूल - Marathi News | When 130-Year-Old  Crocodile ...

‘गंगाराम मगरमच्छ’ की कहानी भी शामिल

नई किताबों में बेमेतरा जिले के बावा मोहतरा गांव के चर्चित मगरमच्छ ‘गंगाराम’ की कहानी भी बच्चों को पढ़ाई जाएगी. बताया जाता है कि 100 साल से अधिक उम्र का गंगाराम गांव के तालाब में रहता था और ग्रामीणों, महिलाओं और बच्चों के साथ उसका अनोखा जुड़ाव था. खास बात यह थी कि ग्रामीणों के बीच रहने के बावजूद उसने कभी किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया, NCERT के नए सिलेबस में छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध साहित्यकार पंडित मुकुटधर पांडेय और पंडित माधवराव सप्रे को भी प्रमुख स्थान दिया गया है. मुकुटधर पांडेय की जीवनी कक्षा 8वीं में शामिल की गई है, जबकि माधवराव सप्रे से जुड़ा पाठ भी अब कक्षा 8वीं के पाठ्यक्रम का हिस्सा होगा. इसके साथ ही सामाजिक विज्ञान के पाठों की संख्या 22 से घटाकर 12 की गई है.

बाजीराव और राष्ट्रीय प्रतीकों पर भी पाठ

नई किताबों में ‘जो जीता वही सिकंदर’ की जगह ‘जो जीता वही बाजीराव’ पाठ को शामिल किया गया है. इसमें पेशवा बाजीराव के जीवन और उनके युद्ध अभियानों से जुड़ी जानकारी दी जाएगी. इसके अलावा राष्ट्रगान, राष्ट्रगीत, राष्ट्रीय ध्वज और राष्ट्रीय चिह्नों से जुड़े अध्यायों को भी किताबों में दोबारा प्रमुखता दी गई है, नई पाठ्यपुस्तकों में छत्तीसगढ़ से जुड़े इन विषयों को शामिल किए जाने से राज्य की लोकसंस्कृति और साहित्य को देशभर में पहचान मिलने की उम्मीद है. अब अलग-अलग राज्यों में पढ़ने वाले बच्चे छत्तीसगढ़ की लोककथाओं, साहित्यकारों और ऐतिहासिक विरासत के बारे में जान सकेंगे. इससे नई पीढ़ी को देश की विविध सांस्कृतिक परंपराओं को समझने का अवसर भी मिलेगा.

यह भी पढ़ें : CG News: पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा अब नवंबर में, नई तारीखों का ऐलान

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें