CG News: छत्तीसगढ़ में ग्रीन स्टील को बढ़ावा, 13,840 करोड़ के निवेश प्रस्ताव से खुलेंगे रोजगार के नए रास्ते

CG News: छत्तीसगढ़ में ग्रीन स्टील को बढ़ावा, 13,840 करोड़ के निवेश प्रस्ताव से खुलेंगे रोजगार के नए रास्ते

CG News: छत्तीसगढ़ में ग्रीन स्टील को बढ़ावा, 13,840 करोड़ के निवेश प्रस्ताव से खुलेंगे रोजगार के नए रास्ते

CG News: छत्तीसगढ़ को ग्रीन स्टील सेक्टर में 13,840 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव मिले हैं, भारतीय उद्योग परिसंघ यानी CII की ओर से आयोजित छत्तीसगढ़ इंडस्ट्री डायलॉग ऑन ग्रीन स्टील में ये प्रस्ताव सामने आए, इन निवेशों से प्रदेश में 10,921 प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर बनने की उम्मीद है, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि दुनिया तेजी से कम कार्बन उत्सर्जन वाली स्टील उत्पादन तकनीक की ओर बढ़ रही है, ऐसे में छत्तीसगढ़ इस बदलाव के लिए तैयार है.

निवेशकों के लिए सरकार की नीति

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि राज्य सरकार की औद्योगिक नीति स्पष्ट और पारदर्शी है, निवेशकों को तय समय सीमा में जरूरी अनुमतियां उपलब्ध कराने पर जोर दिया जा रहा है, उन्होंने कहा कि प्रदेश में रेड टेप की कोई जगह नहीं है और सरकार हर निवेशक के साथ पूरी प्रतिबद्धता से खड़ी है, ग्रीन स्टील और डाउनस्ट्रीम मैन्युफैक्चरिंग के जरिए खनिज संपदा को स्थानीय स्तर पर अधिक मूल्य, निवेश और रोजगार में बदलने की योजना पर काम किया जा रहा है.

स्टील से बनेगा वैल्यू एडेड उत्पाद

सरकार का लक्ष्य है कि छत्तीसगढ़ से स्टील केवल प्राथमिक रूप में बाहर न जाए, बल्कि प्रदेश में ही उससे ऑटो कंपोनेंट, इंजीनियरिंग उत्पाद, रेलवे उपकरण, रक्षा सामग्री और सौर ऊर्जा से जुड़े उपकरण तैयार किए जाएं, इससे स्थानीय उद्योगों को बढ़ावा मिलने के साथ रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे, राज्य सरकार इसी रणनीति के तहत ग्रीन स्टील के साथ डाउनस्ट्रीम उद्योगों को मजबूत करने की दिशा में आगे बढ़ रही है, जिससे औद्योगिक गतिविधियों का विस्तार हो सके.

चार नए औद्योगिक पार्क मंजूर

राजनांदगांव, धमतरी, जांजगीर-चांपा और बस्तर में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी दी गई है, राजनांदगांव में करीब 306 एकड़ क्षेत्र में इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर विकसित करने की योजना है, इससे करीब 9 हजार रोजगार के अवसर बनने की संभावना जताई गई है, सरकार का मानना है कि नए औद्योगिक पार्कों से प्रदेश में विनिर्माण गतिविधियों को गति मिलेगी, साथ ही स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार और उद्यमिता के नए रास्ते खुलेंगे.

ग्रीन स्टील क्या है

कम कार्बन उत्सर्जन के साथ तैयार होने वाले स्टील को ग्रीन स्टील कहा जाता है, पारंपरिक स्टील उत्पादन में कोयले और कोक के इस्तेमाल से बड़ी मात्रा में कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जित होती है, जबकि ग्रीन स्टील में कम कार्बन तकनीक और स्वच्छ ऊर्जा का इस्तेमाल किया जाता है, इसमें सौर और पवन ऊर्जा के साथ ग्रीन हाइड्रोजन जैसी तकनीकों की भूमिका महत्वपूर्ण है, नई औद्योगिक विकास नीति 2024-30 के तहत पिछले 18 महीनों में करीब 8 लाख करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव भी राज्य को मिले हैं.

यह भी पढ़ें : CG News: पद्मश्री अनूप रंजन पांडेय को संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार, सम्मान छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति को समर्पित

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें