Rewa News: रीवा के समान थाना क्षेत्र में चाकूबाजी, दो युवकों पर हमला, पुलिस ने शुरू की जांच
Rewa News: रीवा शहर के समान थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम मारपीट और चाकूबाजी की घटना से हड़कंप मच गया, आरोप है कि करीब सात लोगों ने सौरभ वर्मा और एसके शुक्ला के साथ मारपीट की और चाकू तथा टांगी से हमला कर दिया, हमले में सौरभ के सिर में गंभीर चोट लगी, जबकि एसके शुक्ला की नाक कट गई, घटना के बाद दोनों घायल किसी तरह समान थाना पहुंचे और पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी.
विरोध करने पर किया हमला
पीड़ित एसके शुक्ला के मुताबिक उसने जब मारपीट का विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ दोबारा मारपीट की और वाहन में तोड़फोड़ कर दी, इसी दौरान नाक पर चाकू से हमला करने का आरोप है, पीड़ित का कहना है कि हमलावरों ने धमकी देते हुए उसे शूर्पणखा बनाने की बात कही, घटना में घायल दोनों युवकों का उपचार कराया जा रहा है, वहीं पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है.
थाने के सामने तक पीछा करने का आरोप
पीड़ितों ने आरोप लगाया कि हमलावर गाड़ियों से उनका पीछा करते हुए समान थाने के सामने तक पहुंच गए थे, चाकू और टांगी लेकर थाने के सामने तक पहुंचने की बात सामने आने के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं, दिनदहाड़े हुई इस घटना से आसपास के इलाके में भी दहशत का माहौल है, पुलिस अब आरोपियों की पहचान करने और घटना में इस्तेमाल हथियारों के संबंध में जानकारी जुटा रही है.
https://youtu.be/u0firfWK5go?si=EPYTvcV0IJlD-Ns-
होटल को लेकर लगाए गंभीर आरोप
घायलों ने होटल संचालक शिवेंद्र सिंह पर भी मारपीट में शामिल होने का आरोप लगाया है, पीड़ितों के मुताबिक विवाद एक निजी होटल में कथित अवैध गतिविधियों का विरोध करने के बाद शुरू हुआ था, उन्होंने होटल में सेक्स रैकेट संचालित होने का भी आरोप लगाया है, हालांकि इन आरोपों की पुलिस स्तर पर अभी पुष्टि नहीं हुई है, पुलिस घटना के वास्तविक कारण और दोनों पक्षों के बीच विवाद की पूरी कड़ी की जांच कर रही है.
पुलिस कर रही मामले की जांच
समान थाना प्रभारी आशीष मिश्रा के अनुसार दोनों पक्षों के बीच विवाद की जानकारी सामने आई है, घायलों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, पुलिस हमलावरों की पहचान करने के साथ घटना के वास्तविक कारणों और विवाद से जुड़े सभी पहलुओं की जानकारी जुटा रही है, अधिकारियों का कहना है कि जांच में जो तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी, घटना में शामिल लोगों के खिलाफ नियमानुसार कदम उठाए जाएंगे.
यह भी पढ़ें : Rewa News: रक्षाबंधन से पहले रीवा में मिलावट के खिलाफ कार्रवाई, डेयरियों से मावा और पनीर के सैंपल लिए
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
