CG News: सावन सोमवार पर बालसमुंद तट पर भव्य महाआरती, हजारों दीपों से जगमगाया पलारी

CG News: सावन सोमवार पर बालसमुंद तट पर भव्य महाआरती, हजारों दीपों से जगमगाया पलारी

CG News: सावन सोमवार पर बालसमुंद तट पर भव्य महाआरती, हजारों दीपों से जगमगाया पलारी

CG News: बलौदा बाजार के पलारी स्थित ऐतिहासिक सिद्धेश्वर महादेव मंदिर और बालसमुंद तट पर सावन के तीसरे सोमवार को भव्य महाआरती का आयोजन किया गया. शाम 5 बजे शुरू हुई महाआरती में हजारों श्रद्धालुओं ने एक साथ दीप प्रज्वलित कर भगवान भोलेनाथ की आराधना की. हर-हर महादेव और शिव-शंकर के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा.

महाआरती के बाद हजारों श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरित - Dainik Bhaskar

मंत्रोच्चार और शंखनाद से भक्तिमय हुआ माहौल

महाआरती के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार, शंखनाद और घंट-घड़ियाल की ध्वनि से बालसमुंद तट का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया. पुजारी ईश्वरपुरी गोस्वामी और रमाशंकर मिश्रा ने करीब एक घंटे तक विधि-विधान से आरती कराई. इस दौरान ॐ नमः शिवाय और शिव तांडव स्तोत्र के मंत्रोच्चार से श्रद्धालु भक्ति में लीन नजर आए, महाआरती से पहले दोपहर 12 बजे पार्थिव शिवलिंग पूजन और दोपहर 3 बजे जलाभिषेक किया गया. इसके बाद शाम 5 बजे महाआरती हुई. पूरे दिन सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ बनी रही. धार्मिक आयोजनों के चलते पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल रहा.

हजारों भक्तों ने एक साथ जलाए दीप

प्रसादी के बाद शिव भजनों की गूंज

महाआरती के बाद भगवान भोलेनाथ को भोग अर्पित किया गया और श्रद्धालुओं के बीच प्रसादी बांटी गई. भक्तों को फल, पंचामृत, चरणामृत, बूंदी और विशेष शिव प्रसाद वितरित किया गया. इसके बाद भजन-संगीत का आयोजन हुआ, जिसमें मनोज आडिल, पिंकी साहू, महेन्द्र साहू और मधु सेन ने शिव भजनों की प्रस्तुति दी, महाआरती में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने से सिद्धेश्वर मंदिर जाने वाले मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई. यातायात व्यवस्था संभालने में पलारी पुलिस को तीन घंटे से अधिक समय लगा. विधायक संदीप साहू भी करीब दो घंटे तक जाम में फंसे रहे. इसके बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ और लोग भक्ति में डूबे नजर आए.

आयोजन को बताया आस्था और एकता का प्रतीक

विधायक संदीप साहू ने बालसमुंद तट की महाआरती को धार्मिक आस्था, संस्कृति और सामाजिक एकता का प्रतीक बताया. उन्होंने सिद्धेश्वर महादेव मंदिर को और भव्य स्वरूप देने के लिए हरसंभव प्रयास करने की बात कही. नगर पंचायत अध्यक्ष गोपी साहू ने कहा कि यह आयोजन पूरे अंचल की आस्था का केंद्र बन चुका है और आने वाले वर्षों में इसे और भव्य रूप दिया जाएगा. आयोजन में जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, युवाओं और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की मौजूदगी रही.

यह भी पढ़ें : CG News: जशपुर के सिटोंगा में नागपंचमी पर अनोखी परंपरा, नाग मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें