MP News: PM धन-धान्य कृषि योजना में डिंडौरी अव्वल, 100 जिलों में हासिल किया पहला स्थान

MP News: PM धन-धान्य कृषि योजना में डिंडौरी अव्वल, 100 जिलों में हासिल किया पहला स्थान

MP News: PM धन-धान्य कृषि योजना में डिंडौरी अव्वल, 100 जिलों में हासिल किया पहला स्थान

MP News: मध्य प्रदेश के डिंडौरी जिले ने प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना के क्रियान्वयन में देश के 100 चयनित जिलों में जुलाई महीने के दौरान पहला स्थान हासिल किया है. इस उपलब्धि से जिले को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है. अधिकारियों के अनुसार, अलग-अलग विभागों के बेहतर तालमेल और 36 योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के कारण डिंडौरी को यह सफलता मिली. जिले की इस उपलब्धि से मध्य प्रदेश का नाम भी राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत हुआ है.

किसानों की आय बढ़ाने पर जोर

प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना के तहत किसानों की आय बढ़ाने, सिंचाई सुविधाओं को मजबूत करने और कृषि में आधुनिक तकनीक को बढ़ावा देने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है. जनसंपर्क अधिकारी पुष्पराज सिंह के अनुसार, जिले में योजना से जुड़े कार्यों को प्रभावी तरीके से जमीन पर लागू किया गया. कृषि से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों और सरकारी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन का फायदा किसानों तक पहुंचाने की कोशिश की गई, जिसका परिणाम जिले की पहली रैंक के रूप में सामने आया.

कलेक्टर ने अधिकारियों और किसानों को दी बधाई

डिंडौरी कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने प्रधानमंत्री धन-धान्य योजना के तहत देश के 100 चयनित जिलों में प्रथम स्थान मिलने पर संबंधित विभागों, अधिकारियों, कर्मचारियों और जिले के किसानों को बधाई दी. उन्होंने सभी से आगे भी सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक प्रभावी तरीके से पहुंचाने की अपील की. कलेक्टर ने कहा कि इस उपलब्धि को आगे भी कायम रखने के लिए विभागों को बेहतर समन्वय के साथ काम करना होगा.

कोदो-कुटकी ने बनाई अलग पहचान

डिंडौरी की अर्थव्यवस्था में कृषि, ग्रामीण आजीविका और वनोपज की महत्वपूर्ण भूमिका है. जिले में प्राकृतिक और जैविक खेती के साथ मिलेट्स के उत्पादन को भी बढ़ावा दिया जा रहा है. करीब 34 हजार 70 हेक्टेयर क्षेत्र में कोदो और कुटकी की खेती की जा रही है, जिससे 52 हजार से अधिक कृषक परिवार और किसान उत्पादक संगठन जुड़े हैं. कोदो-कुटकी की विशेष गुणवत्ता और उत्पादन के कारण जिले को GI Tag भी मिल चुका है.

सुशासन और विभागीय तालमेल से मिली सफलता

डिंडौरी को देश में पहला स्थान दिलाने में जिला प्रशासन और विभिन्न विभागों के आपसी समन्वय की अहम भूमिका रही. किसानों को प्रशिक्षण देने, पीएम किसान योजना के तहत ऋण उपलब्ध कराने, सहकारी समितियों के डिजिटलीकरण और शिकायतों के समय पर निराकरण जैसे कामों पर विशेष ध्यान दिया गया. इसके साथ पशुपालन, बागवानी, ग्रामीण कौशल और कृषि से जुड़ी योजनाओं को प्रभावी तरीके से लागू किया गया. इन्हीं प्रयासों से डिंडौरी ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई है.

यह भी पढ़ें : MP News: MP नर्सिंग कॉलेज फर्जीवाड़ा, हाईकोर्ट ने 2395 GNM छात्रों का रिजल्ट जारी करने दी अनुमति

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें