MP News: मोहन सरकार ने फिर लिया 2,400 करोड़ का कर्ज, 5 महीने में आंकड़ा 47,800 करोड़

MP News: मोहन सरकार ने फिर लिया 2,400 करोड़ का कर्ज, 5 महीने में आंकड़ा 47,800 करोड़

MP News: मोहन सरकार ने फिर लिया 2,400 करोड़ का कर्ज, 5 महीने में आंकड़ा 47,800 करोड़

MP News: मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने एक बार फिर बाजार से 2,400 करोड़ रुपये का कर्ज उठाया है. सरकार ने 18 अगस्त को सिक्योरिटी की नीलामी के बाद अलग-अलग ब्याज दरों पर दो कर्ज लिए. इनमें 1,400 करोड़ रुपये का कर्ज 7.58 प्रतिशत और 1,000 करोड़ रुपये का कर्ज 7.39 प्रतिशत ब्याज दर पर लिया गया है. दोनों कर्ज की अवधि क्रमशः 12 साल और 8 साल रखी गई है. इन पर ब्याज का भुगतान जनवरी और जुलाई में छमाही आधार पर किया जाएगा.

एमपी पर बजट से अधिक हो गया कर्जा, सरकार फिर ले रही है 5200 करोड़ रुपए - mp  debt exceeded budget allocation government now borrowing another 5200 crore  rupees - Navbharat Times

पांच महीने में 47,800 करोड़ का कर्ज

नए 2,400 करोड़ रुपये के कर्ज के साथ चालू वित्त वर्ष में राज्य सरकार की ओर से अब तक लिए गए कर्ज का आंकड़ा 47,800 करोड़ रुपये पहुंच गया है. सरकार ने इसी महीने 4 अगस्त को भी बाजार से 3,600 करोड़ रुपये जुटाए थे. उस समय 1,600 करोड़ और 2,000 करोड़ रुपये के दो अलग-अलग कर्ज लिए गए थे. इससे पहले 21 जुलाई को सरकार ने एक ही दिन में 24,400 करोड़ रुपये का सबसे बड़ा कर्ज उठाया था.

जुलाई में लिया था 24,400 करोड़

21 जुलाई को सरकार ने चार अलग-अलग कर्ज के जरिए बाजार से कुल 24,400 करोड़ रुपये जुटाए थे. इनमें 20,000 करोड़, 1,000 करोड़, 1,400 करोड़ और 2,000 करोड़ रुपये के कर्ज शामिल थे. इसके बाद अगस्त में भी सरकार ने दो चरणों में कर्ज लिया. लगातार बाजार से कर्ज जुटाने के चलते चालू वित्त वर्ष में राज्य के कर्ज का आंकड़ा तेजी से बढ़ा है.

कुल कर्ज 5.36 लाख करोड़ के पार

31 मार्च 2026 तक मध्य प्रदेश सरकार पर कुल 4 लाख 88 हजार 714 करोड़ रुपये का कर्ज था. चालू वित्त वर्ष में अब तक लिए गए 47,800 करोड़ रुपये के नए कर्ज को जोड़ने के बाद राज्य सरकार पर कुल कर्ज बढ़कर 5 लाख 36 हजार 514 करोड़ रुपये हो गया है. यानी कुछ ही महीनों में सरकार के कुल कर्ज में करीब 47,800 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई है.

लाड़ली बहना किस्त से पहले लिया कर्ज

सरकार ने 19 अगस्त को मैहर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में लाड़ली बहना योजना की 2,148 करोड़ रुपये की किस्त ट्रांसफर की थी. इससे ठीक पहले सरकार ने नया कर्ज उठाया. अब लगातार कर्ज लेने के चलते राज्य की वित्तीय स्थिति और कर्ज के बढ़ते बोझ को लेकर चर्चा तेज हो गई है. सरकार की ओर से अलग-अलग विकास कार्यों और योजनाओं के लिए बाजार से धन जुटाया जा रहा है, लेकिन बढ़ते कर्ज के आंकड़े राज्य के वित्तीय प्रबंधन को लेकर सवाल भी खड़े कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें : MP News: भोपाल में शक्कर के बढ़ते दाम से बढ़ी चिंता, व्यापारियों ने जमाखोरी और सट्टेबाजी पर उठाए सवाल

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें