Sidhi News: सीधी में मूसलाधार बारिश से तबाही, 6 महीने पहले बनी 104 करोड़ की सड़क हुई क्षतिग्रस्त
Sidhi News: सीधी जिले में पिछले दो दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश ने कई इलाकों में भारी नुकसान पहुंचाया है, रामपुर नैकिन जनपद में करीब 104 करोड़ रुपए की लागत से बनी सड़क तेज बहाव में बह गई, सड़क का निर्माण करीब छह महीने पहले ही पूरा हुआ था, लेकिन पहली बड़ी बारिश में इसका बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, घटना के बाद निर्माण की गुणवत्ता और जल निकासी व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं.

छह महीने में ही सड़क का बड़ा हिस्सा बहा
खैरा-डिठौरा मार्ग पर बारिश का पानी तेज रफ्तार से बहा, जिससे नवनिर्मित सड़क का बड़ा हिस्सा कटकर बह गया, स्थानीय लोगों के मुताबिक सड़क निर्माण के दौरान पानी की निकासी के लिए पर्याप्त नालियां नहीं बनाई गई थीं, इसी वजह से बारिश का पानी सड़क पर जमा होकर तेज बहाव में बदल गया और सड़क को भारी नुकसान पहुंचा, अब इस मार्ग पर आवागमन प्रभावित हो गया है.

भंवरसेन पहाड़ मार्ग पर भूस्खलन
खड्डी क्षेत्र के दो दर्जन से अधिक गांवों को जोड़ने वाले भंवरसेन पहाड़ मार्ग पर भी बारिश ने परेशानी बढ़ा दी, पहाड़ से मिट्टी और बड़े-बड़े पत्थर खिसककर सड़क पर आ गए, जिससे मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया, रास्ता बंद होने के कारण रीवा, सतना और रामपुर नैकिन के बीच चलने वाली कई रात्रिकालीन बसों का संचालन भी प्रभावित हुआ, यात्रियों को वैकल्पिक रास्तों का सहारा लेना पड़ा.
30 किलोमीटर का सफर फिर हुआ लंबा
स्थानीय लोगों का कहना है कि भंवरसेन पहाड़ मार्ग बनने के बाद रामपुर नैकिन तक पहुंचने की दूरी करीब 30 किलोमीटर कम हो गई थी, लेकिन सड़क के क्षतिग्रस्त होने और मार्ग बंद होने से ग्रामीणों को अब दोबारा लंबा रास्ता तय करना पड़ रहा है, बारिश का असर सिर्फ सड़कों तक सीमित नहीं रहा, किसानों की धान की नर्सरी और अरहर की फसलों को भी नुकसान पहुंचने की जानकारी सामने आई है.
प्रशासन ने शुरू कराया मरम्मत का काम
रामपुर नैकिन तहसीलदार आशीष मिश्रा ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर जल निकासी की व्यवस्था कराई गई है, प्रभावित मार्ग पर आवागमन बहाल करने के लिए क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत का काम तेजी से शुरू कराया गया है, प्रशासन का प्रयास है कि बारिश के कारण बाधित हुए मार्गों को जल्द से जल्द सामान्य किया जाए, वहीं करोड़ों की लागत से बनी सड़क के इतनी जल्दी क्षतिग्रस्त होने के बाद उसकी निर्माण गुणवत्ता और जल निकासी व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं.
यह भी पढ़ें : Sidhi News: सीधी में दूध की कीमत और गुणवत्ता पर सवाल, किसान का वीडियो सामने आने के बाद बढ़ी चिंता
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
