CG News: NEET UG काउंसलिंग 2026 में डोमिसाइल विवाद पर मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का बड़ा बयान

CG News: NEET UG काउंसलिंग 2026 में डोमिसाइल विवाद पर मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का बड़ा बयान

CG News: NEET UG काउंसलिंग 2026 में डोमिसाइल विवाद पर मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का बड़ा बयान

CG News: छत्तीसगढ़ में NEET UG काउंसलिंग 2026 को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने साफ कहा कि छत्तीसगढ़ के विद्यार्थियों के हक की एक भी सीट प्रभावित नहीं होने दी जाएगी. स्थानीय अभ्यर्थियों के हितों की रक्षा करना सरकार की प्राथमिकता है.

CG NEET ug counselling

नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि डोमिसाइल या अन्य दस्तावेजों को लेकर अगर किसी तरह की शिकायत सामने आती है, तो उसकी गंभीरता से जांच कराई जाएगी. जिन अभ्यर्थियों के दस्तावेज सही पाए जाएंगे, उन्हें परेशान होने की जरूरत नहीं है. वहीं, नियमों का उल्लंघन करने वाले अभ्यर्थियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी, NEET UG एडमिशन 2026 के लिए छत्तीसगढ़ में राज्य स्तरीय काउंसलिंग ऑनलाइन माध्यम से कराई जा रही है. राज्य काउंसलिंग समिति के अनुसार, रजिस्ट्रेशन, चॉइस फिलिंग, सीट अलॉटमेंट, दस्तावेजों की जांच और एडमिशन की प्रक्रिया निर्धारित नियमों के अनुसार होगी. सीट मिलने के बाद अभ्यर्थियों को जरूरी मूल दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे.

डोमिसाइल की होगी जांच

दस्तावेज सत्यापन के दौरान अभ्यर्थियों के मूल निवासी प्रमाण-पत्र यानी डोमिसाइल की जांच की जाएगी. इसके साथ ही कैटेगरी या संवर्ग से जुड़े प्रमाण-पत्र भी सत्यापित किए जाएंगे. दस्तावेजों की जांच के बाद पात्र पाए जाने वाले अभ्यर्थी का ही एडमिशन अंतिम माना जाएगा. इससे मेडिकल सीटों का लाभ सही पात्र विद्यार्थियों को मिलना सुनिश्चित होगा, मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ के विद्यार्थियों ने मेडिकल शिक्षा में प्रवेश के लिए कड़ी मेहनत की है. उन्होंने मेडिकल कॉलेजों और MBBS सीटों की संख्या में बढ़ोतरी को राज्य के लिए बड़ी उपलब्धि बताया. सरकार का कहना है कि काउंसलिंग प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखते हुए स्थानीय विद्यार्थियों के हितों से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा.

यह भी पढ़ें : CG News: रक्षाबंधन से पहले मिलेगी महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त, CM साय ने किया बड़ा ऐलान

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें