CG News: छत्तीसगढ़ में सौर ऊर्जा को मिलेगी नई रफ्तार, मार्च 2027 तक 5 लाख घर होंगे Solar से रोशन
CG News: छत्तीसगढ़ ऊर्जा उत्पादन के क्षेत्र में पहले से मजबूत स्थिति में है. वर्तमान में प्रदेश में करीब 30 हजार मेगावाट बिजली उत्पादन हो रहा है. ऊर्जा क्षेत्र में करीब 3 लाख 50 हजार करोड़ रुपये के एमओयू भी किए जा चुके हैं. इन परियोजनाओं के जरिए आने वाले समय में करीब 30 हजार मेगावाट अतिरिक्त बिजली उत्पादन क्षमता विकसित करने का लक्ष्य है.

सौर ऊर्जा पर सरकार का फोकस
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी में छत्तीसगढ़ सोलर वेलफेयर एसोसिएशन के दो दिवसीय ‘संवाद’ कार्यक्रम के समापन समारोह में हिस्सा लिया. उन्होंने कहा कि सरकार छत्तीसगढ़ को सौर ऊर्जा के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करने की दिशा में काम कर रही है. सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए सरकार की ओर से कई स्तरों पर प्रयास किए जा रहे हैं, मुख्यमंत्री ने बताया कि मार्च 2027 तक प्रदेश के 5 लाख घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य रखा गया है. प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के जरिए आम परिवारों को केवल बिजली उपभोक्ता नहीं, बल्कि ऊर्जा उत्पादक बनने का अवसर भी मिल रहा है. प्रदेश में अब तक करीब 95 हजार घरों पर सोलर पैनल लगाए जा चुके हैं.
निवेश और रोजगार के नए अवसर
‘संवाद’ कार्यक्रम में सौर ऊर्जा से जुड़े उद्योगों, वेंडर्स, बैंकिंग संस्थाओं, महिला स्व-सहायता समूहों और अन्य हितधारकों ने हिस्सा लिया. मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे आयोजनों से अलग-अलग क्षेत्रों के अनुभव और सुझाव एक मंच पर आते हैं. इससे प्रदेश में सौर ऊर्जा के विस्तार के साथ निवेश, रोजगार और उद्यमिता के नए अवसर भी विकसित होंगे, छत्तीसगढ़ सोलर वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष संतोष मिश्रा ने कहा कि प्रदेश में हरित और नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में व्यापक संभावनाएं हैं. उद्योगों, वित्तीय संस्थाओं, वेंडर्स और महिला स्व-सहायता समूहों के बीच बेहतर समन्वय से इस क्षेत्र को नई दिशा मिल सकती है. सरकार के 5 लाख घरों को Solar से जोड़ने के लक्ष्य से छत्तीसगढ़ में स्वच्छ ऊर्जा को और बढ़ावा मिलने की उम्मीद है.
यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ में स्कूलों की छुट्टियों को लेकर बड़ा अपडेट, ईद-ए-मिलाद और रक्षाबंधन पर अवकाश
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
