CG News: रायपुर रेलवे स्टेशन पर लगेंगी प्लास्टिक बॉटल क्रशर मशीनें, सफाई व्यवस्था को मिलेगा बढ़ावा

CG News: रायपुर रेलवे स्टेशन पर लगेंगी प्लास्टिक बॉटल क्रशर मशीनें, सफाई व्यवस्था को मिलेगा बढ़ावा

CG News: रायपुर रेलवे स्टेशन पर लगेंगी प्लास्टिक बॉटल क्रशर मशीनें, सफाई व्यवस्था को मिलेगा बढ़ावा

CG News: रायपुर रेल मंडल ने पर्यावरण संरक्षण और प्लास्टिक कचरे के उचित निपटान की दिशा में नई पहल शुरू करने की तैयारी की है. रेलवे स्टेशनों पर पानी और कोल्ड ड्रिंक की खाली प्लास्टिक बोतलों को इधर-उधर फेंकने के बजाय अब उन्हें मौके पर ही क्रश किया जाएगा. इसके लिए प्लास्टिक बॉटल क्रशर मशीनें लगाई जाएंगी, जिसकी शुरुआत रायपुर रेलवे स्टेशन से होगी.

raipur news

छह प्लेटफॉर्म पर लगेंगी मशीनें

रेलवे की योजना के अनुसार रायपुर स्टेशन के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छह प्लास्टिक बॉटल क्रशर मशीनें लगाई जाएंगी. यात्री इन मशीनों में खाली बोतलें डाल सकेंगे, जिसके बाद उन्हें तुरंत छोटे टुकड़ों में क्रश किया जाएगा. क्रश की गई प्लास्टिक को आगे सुरक्षित तरीके से रीसाइक्लिंग के लिए भेजा जाएग, इस पहल से स्टेशन परिसर में प्लास्टिक बोतलों से फैलने वाली गंदगी को कम करने में मदद मिलेगी. पटरियों, प्लेटफॉर्म और नालियों में प्लास्टिक कचरा जमा होने की समस्या भी घट सकती है. साथ ही, सफाई कर्मचारियों को भी कचरा प्रबंधन में राहत मिलेगी और रेलवे परिसर को ज्यादा स्वच्छ रखने में मदद मिलेगी.

चार अन्य स्टेशनों तक होगा विस्तार

रायपुर रेलवे स्टेशन पर मशीनों की शुरुआत के बाद इस सुविधा को मंडल के दूसरे स्टेशनों तक पहुंचाने की योजना है. अगले चरण में तिल्दा-नेवरा, भिलाई, दुर्ग और भाटापारा पावर हाउस रेलवे स्टेशनों पर भी प्लास्टिक बॉटल क्रशर मशीनें लगाने की तैयारी है. इससे इन स्टेशनों पर भी प्लास्टिक कचरे के वैज्ञानिक निपटान को बढ़ावा मिलेगा, रेल मंडल की यह पहल प्लास्टिक कचरे को नियंत्रित करने के साथ पर्यावरण संरक्षण में भी उपयोगी साबित हो सकती है. बोतलों को स्टेशन पर ही क्रश करने से खुले में प्लास्टिक फेंकने की समस्या कम होगी. रेलवे की योजना से यात्रियों में भी कचरा निर्धारित स्थान पर डालने और प्लास्टिक के बेहतर प्रबंधन के प्रति जागरूकता बढ़ने की उम्मीद है.

यह भी पढ़ें : CG News: नेपाल बाढ़ में फंसे छत्तीसगढ़ के लोगों की मदद के लिए सरकार ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें