CG News: नेपाल बाढ़ में फंसे छत्तीसगढ़ के लोगों की मदद के लिए सरकार ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

CG News: नेपाल बाढ़ में फंसे छत्तीसगढ़ के लोगों की मदद के लिए सरकार ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

CG News: नेपाल बाढ़ में फंसे छत्तीसगढ़ के लोगों की मदद के लिए सरकार ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

CG News: नेपाल के रसुवा जिले में 26 अगस्त को भोटेकोशी नदी में आई भीषण बाढ़ ने बड़े पैमाने पर तबाही मचा दी. बाढ़ और भूस्खलन की चपेट में आने से कई मकान, वाहन, पुल और सड़कें बह गईं. अचानक आई इस आपदा के कारण लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला और कई इलाकों में भारी नुकसान हुआ.

The Chhattisgarh government has issued helpline numbers for people stranded in Nepal.

छत्तीसगढ़ के नागरिकों के लिए हेल्पलाइन

नेपाल में फंसे छत्तीसगढ़ के नागरिकों और उनके परिजनों की सहायता के लिए राज्य सरकार ने आपदा प्रबंधन हेल्पलाइन नंबर जारी किया है. जरूरत पड़ने पर 1070 या दूरभाष नंबर +91-771-2223471 पर संपर्क किया जा सकता है. सरकार ने कहा है कि संकट की इस घड़ी में प्रदेश अपने नागरिकों के साथ खड़ा है, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नेपाल में फंसे छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सुरक्षित वापसी के लिए सरकार की ओर से हरसंभव मदद का भरोसा दिया है. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार नेपाल में मौजूद नागरिकों की जानकारी जुटाने और उन्हें सुरक्षित वापस लाने के लिए पूरी तत्परता से काम कर रही है.

भारतीय दूतावास ने भी जारी किए नंबर

नेपाल में भारतीय नागरिकों की सहायता के लिए भारतीय दूतावास ने भी इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं. किसी भी तरह की मदद या जानकारी के लिए +977 985 131 6807 और +977 970 910 7500 पर संपर्क किया जा सकता है. इन नंबरों के जरिए नेपाल में फंसे भारतीय नागरिकों से जुड़ी जानकारी हासिल की जा सकती है, जानकारी के मुताबिक, नेपाल में आई इस भीषण बाढ़ और भूस्खलन से बड़ी संख्या में लोगों के प्रभावित होने की खबर है. रिपोर्टों में 160 से ज्यादा लोगों की मौत और हजारों लोगों के लापता होने की बात सामने आई है. वहीं, 59 कैलास मानसरोवर यात्रियों समेत 133 भारतीयों के लापता होने की जानकारी भी सामने आई है. ऐसे में छत्तीसगढ़ और केंद्र सरकार की एजेंसियां प्रभावित नागरिकों की सुरक्षित वापसी के लिए लगातार प्रयास कर रही हैं.

यह भी पढ़ें : CG News: राज्यपाल पर आपत्तिजनक पोस्ट, हाईकोर्ट ने दी राहत, माफी के साथ हटाना होगा कंटेंट

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें