CG News: CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी, 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित
CG News: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने CGPSC राज्य सेवा परीक्षा 2025 की मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. मुख्य परीक्षा में कुल 3921 अभ्यर्थी शामिल हुए थे, जिनमें से 608 अभ्यर्थियों ने अर्हकारी अंक हासिल कर इंटरव्यू के लिए जगह बनाई है. आयोग ने परिणाम वर्गवार और उपवर्गवार जारी किया है.

जून में हुई थी मुख्य परीक्षा
राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 के परिणाम के आधार पर 3921 अभ्यर्थियों का मुख्य परीक्षा के लिए चयन किया गया था. इसके बाद 6, 7, 8 और 9 जून 2026 को मुख्य परीक्षा आयोजित की गई. अब लिखित परीक्षा का परिणाम जारी होने के बाद सफल अभ्यर्थी अगले चरण यानी साक्षात्कार में शामिल होंगे, आयोग के अनुसार चयनित अभ्यर्थियों के इंटरव्यू 21 सितंबर 2026 से शुरू होने की संभावित तारीख तय की गई है. साक्षात्कार में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को आयोग की ओर से जारी निर्देशों का पालन करना होगा, वहीं इंटरव्यू से जुड़ी विस्तृत जानकारी और कार्यक्रम आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा.
दस्तावेज सत्यापन अनिवार्य
चयनित अभ्यर्थियों को अपने इंटरव्यू की तारीख से एक दिन पहले मूल दस्तावेजों का सत्यापन करवाने के लिए छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग में उपस्थित होना होगा. आयोग ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय पर दस्तावेज सत्यापन नहीं कराने वाले अभ्यर्थियों को साक्षात्कार में शामिल होने का अवसर नहीं दिया जाएगा, साक्षात्कार में शामिल होने से पहले अभ्यर्थियों को अग्रमान्यता फॉर्म भी जमा करना होगा. इसके लिए आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से जरूरी जानकारी अपडेट करनी होगी. अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे इंटरव्यू से संबंधित नए अपडेट और निर्देशों के लिए CGPSC की आधिकारिक वेबसाइट नियमित रूप से चेक करते रहें.
यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ में खनिज चोरी पर शिकंजा, 70 स्मार्ट चेक गेट लगाए जाएंगे
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
