MP News: आयुष्मान योजना में गड़बड़ी पर 83 अस्पतालों पर कार्रवाई, भोपाल के 25 अस्पताल शामिल

MP News: आयुष्मान योजना में गड़बड़ी पर 83 अस्पतालों पर कार्रवाई, भोपाल के 25 अस्पताल शामिल

MP News: आयुष्मान योजना में गड़बड़ी पर 83 अस्पतालों पर कार्रवाई, भोपाल के 25 अस्पताल शामिल

MP News: भोपाल समेत मध्य प्रदेश के 83 अस्पतालों में आयुष्मान भारत योजना के तहत इलाज और क्लेम से जुड़ी अनियमितताएं सामने आने के बाद कार्रवाई की गई है. बार-बार चेतावनी के बावजूद व्यवस्था में सुधार नहीं करने वाले 15 अस्पतालों को योजना से निलंबित किया गया, जबकि 18 अस्पतालों का डी-एम्पैनलमेंट कर उन्हें ब्लैकलिस्ट किया गया है. वहीं 50 अस्पतालों पर आर्थिक जुर्माना लगाया गया है.

Madhya Pradesh Health Department

भोपाल के 25 अस्पताल कार्रवाई की सूची में

कार्रवाई किए गए 50 अस्पतालों पर कुल 3 करोड़ 13 लाख 79 हजार 311 रुपए की पेनल्टी लगाई गई है. इनमें राजधानी भोपाल के 25 अस्पताल शामिल हैं. भोपाल में 4 अस्पतालों का डी-एम्पैनलमेंट, 8 अस्पतालों का सस्पेंशन और 13 अस्पतालों पर आर्थिक दंड लगाया गया है. इन अस्पतालों पर कुल 2 करोड़ 11 लाख 91 हजार 492 रुपए की पेनल्टी हुई है. इसके अलावा शहर के दो अस्पतालों के खिलाफ FIR भी दर्ज की गई है.

डेस्कटॉप ऑडिट में खुली अनियमितताएं

यह कार्रवाई स्टेट हेल्थ एजेंसी ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत लागू ‘दक्ष आयुष्मान’ जीरो टॉलरेंस टू फ्रॉड एंड एब्यूज फ्रेमवर्क के तहत की है. अस्पतालों द्वारा किए गए क्लेम और उपलब्ध दस्तावेजों की डेस्कटॉप ऑडिट में कई तरह की गड़बड़ियां सामने आईं. जांच के दौरान योजना के नियमों के पालन और अस्पतालों में उपलब्ध सुविधाओं से जुड़ी खामियां भी पाई गईं.

जरूरत नहीं होने पर ICU में भर्ती

जांच में ऐसे मामले सामने आए, जहां मरीजों को बिना जरूरत ICU में भर्ती किया गया था. इसके साथ ही आयुष्मान पैकेज का गलत इस्तेमाल करने और निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने की बात भी सामने आई. ऑडिट में अस्पतालों के रिकॉर्ड में दर्ज बेड और मौके पर उपलब्ध बेड की संख्या में भी अंतर मिला. कुछ अस्पतालों में निर्धारित क्षमता के मुकाबले करीब 30 प्रतिशत तक कम बेड पाए गए. वहीं भोपाल के सिद्धांता सुपर स्पेशयलिटी अस्पताल की आयुष्मान योजना से संबद्धता भी अस्थायी रूप से निलंबित की गई है.

दो अस्पतालों पर FIR

आयुष्मान निरामय योजना मध्य प्रदेश के सीईओ अरविंद शाह के मुताबिक, नोटिस दिए जाने के बाद भी व्यवस्था में सुधार नहीं करने वाले अस्पतालों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है. उन्होंने बताया कि दो अस्पतालों के खिलाफ FIR दर्ज कराई गई है. अधिकारियों के अनुसार आयुष्मान योजना में सामने आ रही अनियमितताओं को लेकर जांच और कार्रवाई का सिलसिला आगे भी जारी रहेगा.

यह भी पढ़ें : MP News: प्रदेश में स्ट्रॉन्ग मानसून सिस्टम एक्टिव, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें