Rewa News: राम मंदिर में एयर मार्शल को CEO बनाने पर दिग्विजय सिंह का तंज, चंपत राय पर भी साधा निशाना

Rewa News: राम मंदिर में एयर मार्शल को CEO बनाने पर दिग्विजय सिंह का तंज, चंपत राय पर भी साधा निशाना

Rewa News: राम मंदिर में एयर मार्शल को CEO बनाने पर दिग्विजय सिंह का तंज, चंपत राय पर भी साधा निशाना

Rewa News: रीवा पहुंचे मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने राम मंदिर में एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र को CEO बनाए जाने पर सवाल उठाया. उन्होंने जितेंद्र मिश्र को लेकर कहा कि इनको फाइटर प्लेन उड़ाने का अनुभव, मंदिर में क्या उड़ाएंगे… दिग्विजय सिंह ने कहा कि उनका सुझाव था कि मंदिर की कमान किसी रिटायर्ड चीफ सेक्रेटरी या रिटायर्ड कैबिनेट सेक्रेटरी को दी जानी चाहिए थी, जिसे प्रशासनिक कामकाज का अनुभव हो.

राम मंदिर के लिए 1.11 लाख दिए थे, वापस चाहता हूं', दिग्विजय ने फिर बढ़ाई  कांग्रेस की टेंशन, कहा-कोर्ट जाएंगे

चंपत राय को लेकर सरकार पर सवाल

दिग्विजय सिंह ने राम मंदिर से जुड़े चंपत राय के मुद्दे को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि सरकार चंपत राय को क्यों बचा रही है. उन्होंने विनय कटियार का जिक्र करते हुए कहा कि वे विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल से जुड़े रहे हैं और बजरंग दल के राष्ट्रीय संयोजक भी रह चुके हैं. दिग्विजय सिंह ने कहा कि अगर विनय कटियार यह कह रहे हैं कि चंदा चोरी के पूरे मामले में चंपत राय शामिल थे, तो फिर सरकार चंपत राय को क्यों बचा रही है.

‘कम से कम विनय कटियार की बात तो माननी चाहिए’

चंपत राय को लेकर अपने आरोपों के संदर्भ में दिग्विजय सिंह ने कहा कि अगर उनके बयान पर भरोसा नहीं किया जा रहा है, तो विनय कटियार की बात पर भरोसा किया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि **अगर मेरी बात पर भरोसा नहीं है तो कम से कम विनय कटियार की बात तो माननी चाहिए।** उनके इस बयान के बाद राम मंदिर से जुड़े चंदे के मुद्दे को लेकर राजनीतिक बहस फिर तेज होती नजर आ रही है.

भाजपा के आरोपों पर भी पलटवार

भाजपा नेताओं की ओर से उन्हें अधार्मिक कहे जाने पर दिग्विजय सिंह ने पलटवार किया. उन्होंने अपनी नर्मदा यात्रा का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने 3000 किलोमीटर से ज्यादा की पदयात्रा की है. दिग्विजय सिंह ने सवाल किया कि जो व्यक्ति इतनी लंबी पदयात्रा कर सकता है, उसे अधार्मिक कैसे कहा जा सकता है. इस दौरान उन्होंने भाजपा नेताओं के आरोपों को लेकर अपनी बात भी रखी.

उज्जैन से शुरू करेंगे पदयात्रा

दिग्विजय सिंह ने कहा कि अब वे उज्जैन से अपनी पदयात्रा शुरू करने वाले हैं. उन्होंने बताया कि इस यात्रा के दौरान चंदा चोरी के मुद्दे को लेकर वे पूरी मुखरता से अपनी आवाज उठाएंगे. रीवा में दिए गए उनके बयानों के बाद राम मंदिर प्रशासन, चंपत राय और चंदे से जुड़े आरोपों को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है.

यह भी पढ़ें : Rewa News: संजय गांधी अस्पताल पर विधायक अभय मिश्रा के गंभीर आरोप, पोस्टमॉर्टम व्यवस्था पर उठे सवाल

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें