Rewa News: राजेंद्र शुक्ल के आवास पर तोड़फोड़ के बाद सियासत गरम, सांसद ने दी चेतावनी

Rewa News: राजेंद्र शुक्ल के आवास पर तोड़फोड़ के बाद सियासत गरम, सांसद ने दी चेतावनी

Rewa News: राजेंद्र शुक्ल के आवास पर तोड़फोड़ के बाद सियासत गरम, सांसद ने दी चेतावनी

Rewa News: रीवा में उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के अमहिया स्थित आवास पर 6 सितंबर को कांग्रेस कार्यकर्ताओं के विरोध-प्रदर्शन और तोड़फोड़ के बाद सियासी माहौल गरमा गया है. कांग्रेस कार्यकर्ता प्रसूता कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत के मामले में विरोध दर्ज कराने उपमुख्यमंत्री के आवास पहुंचे थे. घटना के बाद भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को चेतावनी दी. वहीं पुलिस ने मामले में 5 नामजद समेत कुल 15 लोगों के खिलाफ BNS की विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है.

सांसद बोले- सामने से आओ, फिर देखते हैं किसमें कितना दम

70 वर्षीय सांसद जनार्दन मिश्रा ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर हमला बोलते हुए कहा, “जब गीदड़ों की मौत आती है तो वे शहर की तरफ भागते हैं। अब ऐसे कांग्रेसियों की मौत आ चुकी है, इसलिए वे डिप्टी सीएम के बंगले की तरफ भाग रहे हैं। ऐसे लोगों की मौत तय है। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को शिखंडी बताते हुए कहा कि वे धोखे से वार करते हैं। सांसद ने कहा, अगर ताकत है तो सामने से चुनौती देकर आएं, फिर देखते हैं किसमें कितना दम है। अगली बार इसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। सांसद ने यह भी कहा कि पुलिस अपना काम करेगी, लेकिन ऐसी घटना दोबारा हुई तो भाजपा कार्यकर्ता खुद न्याय करेंगे“,  उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट और विवेकानंद पार्क जाने की बात कहकर पुलिस को भ्रमित किया और इसके बाद डिप्टी सीएम के आवास तक पहुंच गए.

5 नामजद समेत 15 लोगों पर FIR

अमहिया थाना पुलिस के मुताबिक 6 सितंबर को दोपहर करीब 12:35 से 12:50 बजे के बीच कांग्रेस कार्यकर्ता डिप्टी सीएम के आवास में पहुंचे थे. शिकायतकर्ता चेतन तिवारी के अनुसार, प्रदर्शनकारियों ने जबरन घर में प्रवेश किया और वहां मौजूद लोगों व परिजनों से गाली-गलौज करते हुए तोड़फोड़ की. शिकायत के आधार पर पुलिस ने BNS की धारा 190, 191(2), 296(ब), 333 और 324(2) के तहत मामला दर्ज किया है. नामजद आरोपियों में अभिषेक परमार, रोहन जैन, रवि सुमित सिंह, अनूप सिंह चंदेल और मंजुल त्रिपाठी शामिल हैं. इनके अलावा अन्य अज्ञात कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भी मामले में आरोपी बनाया गया है.

पुलिस जांच में जुटी

मामले की जांच कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक सुरेश कुमार शुक्ला को सौंपी गई है. पुलिस प्रदर्शन के दौरान हुई घटनाओं, आवास में प्रवेश, कथित तोड़फोड़ और मौके पर मौजूद लोगों से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है. वहीं इस पूरे विवाद की पृष्ठभूमि संजय गांधी अस्पताल में प्रसूता कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत के मामले से जुड़ी है. कांग्रेस इस घटना को लेकर सरकार और स्वास्थ्य विभाग पर लगातार सवाल उठा रही है. मामले में अस्पताल के दो डॉक्टर और दो नर्सिंग अधिकारियों को निलंबित किए जाने की जानकारी भी सामने आई है.

कल्पना मिश्रा की मौत के बाद जारी है आंदोलन

कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत के बाद कांग्रेस परिवार को न्याय दिलाने और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग कर रही है. इसी मुद्दे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उपमुख्यमंत्री के आवास का घेराव किया था, जिसके दौरान कुछ कार्यकर्ताओं के परिसर में प्रवेश करने के बाद विवाद बढ़ गया. भाजपा का कहना है कि विरोध लोकतांत्रिक तरीके से होना चाहिए और जनप्रतिनिधि के आवास में घुसकर हंगामा स्वीकार्य नहीं है. दूसरी ओर कांग्रेस का कहना है कि मामले में ठोस कार्रवाई होने तक उसका आंदोलन जारी रहेगा.

यह भी पढ़ें : Rewa News: राम मंदिर में एयर मार्शल को CEO बनाने पर दिग्विजय सिंह का तंज, चंपत राय पर भी साधा निशाना

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें