MP News: श्योपुर के सरकारी स्कूल में प्रधानाध्यापक से मारपीट, रसोइया और पति ने चप्पलों से पीटा
MP News: मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले से सरकारी स्कूल में मारपीट का मामला सामने आया है. किला रोड स्थित शासकीय माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार सुबह महिला रसोइया और उसके पति ने प्रधानाध्यापक के साथ कथित तौर पर मारपीट की. दोनों पर चप्पलों से पीटने और गाली-गलौज करने के आरोप हैं. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

बच्चों के खाने को लेकर शुरू हुआ विवाद
जानकारी के मुताबिक, सुबह करीब 9 बजे प्रधानाध्यापक कमलजीत सिंह स्कूल में मजदूरों से पुताई का काम करवा रहे थे. इसी दौरान रसोइया नसीर बानो अपने पति इस्माइल के साथ स्कूल में मौजूद थीं. प्रधानाध्यापक ने नसीर बानो से कहा कि बच्चों को उनके हाथ का बना खाना पसंद नहीं आता. इसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया और दोनों कथित तौर पर भड़क गए.
चप्पल लेकर प्रधानाध्यापक के पीछे दौड़ी रसोइया
विवाद बढ़ने के बाद स्कूल में चल रहा पुताई का काम रुक गया और गाली-गलौज शुरू हो गई. प्रधानाध्यापक के विरोध करने पर इस्माइल ने उन्हें पकड़ लिया. इसके बाद नसीर बानो ने कथित तौर पर चप्पल से प्रधानाध्यापक को पीटना शुरू कर दिया. कमलजीत सिंह बचने के लिए वहां से भागे तो नसीर बानो उनके पीछे दौड़ती रहीं.
शिक्षकों और मजदूरों ने कराया बीच-बचाव
घटना के दौरान स्कूल में मौजूद पुताई मजदूर प्रीतम और शिक्षिकाओं मीनू चौधरी, नरगिस आरा और मनोरमा गुप्ता ने बीच-बचाव किया. इसके बाद मामला शांत हुआ. घटना का वीडियो सामने आने के बाद यह मामला चर्चा में आ गया है. प्रधानाध्यापक का आरोप है कि रसोइया के खिलाफ पहले भी विभाग में लिखित शिकायत की जा चुकी है.
कोतवाली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत
मारपीट की घटना के बाद प्रधानाध्यापक कमलजीत सिंह कोतवाली पहुंचे और नसीर बानो तथा उनके पति इस्माइल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. उन्होंने पुलिस से दोनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है. फिलहाल पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.
यह भी पढ़ें : MP News: मध्यप्रदेश में फिर तेज हुआ मानसून, कई जिलों में भारी बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
