MP News: मध्यप्रदेश में फिर तेज हुआ मानसून, कई जिलों में भारी बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट

MP News: मध्यप्रदेश में फिर तेज हुआ मानसून, कई जिलों में भारी बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट

MP News: मध्यप्रदेश में फिर तेज हुआ मानसून, कई जिलों में भारी बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट

MP News: मध्यप्रदेश में तीन-चार दिनों के ब्रेक के बाद मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है. 11 सितंबर को प्रदेश के कई हिस्सों में तेज बारिश दर्ज की गई. बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर एरिया के कारण प्रदेश में मानसूनी गतिविधियां बढ़ी हैं. मौसम विभाग ने आज भी कई जिलों में बारिश के साथ आंधी और आकाशीय बिजली की चेतावनी दी है.

एमपी में फिर बदला मौसम:आज 15 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 3 दिन रहेगा  असर, अब भी सामान्य से 8% कम बारिश - Weather Shifts Again In Mp: Heavy Rain  Alert

भोपाल में भी बारिश के आसार

राजधानी भोपाल और आसपास के इलाकों में 11 सितंबर को जोरदार बारिश हुई. आज भी शहर में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और कई इलाकों में तेज, जबकि कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. भोपाल में तापमान करीब 24 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है.

इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने झाबुआ, अलीराजपुर, इंदौर, बड़वानी, उज्जैन, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, बैतूल, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, नर्मदापुरम और देवास में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. इन क्षेत्रों में तेज बारिश के साथ आंधी और बिजली गिरने की संभावना को देखते हुए लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

बारिश से कई इलाकों में बदला मौसम

पिछले कुछ दिनों से बारिश थमने के कारण प्रदेश में गर्मी और उमस बढ़ गई थी. शुक्रवार को बारिश शुरू होते ही मौसम ने करवट ली और लोगों को राहत मिली. दमोह में तेज बारिश के बाद निचले इलाकों में पानी भर गया. खंडवा में पहले तेज हवाएं चलीं और फिर बारिश हुई, जबकि टीकमगढ़ में बारिश के बाद तापमान गिरने से मौसम सुहाना हो गया.

रीवा संभाग में मानसून रहा मेहरबान

पिछले 24 घंटों के दौरान रीवा संभाग के जिलों में मानसून सक्रिय रहा और कई जगह बारिश हुई. शहडोल संभाग में भी कुछ स्थानों पर पानी बरसा. इसके अलावा उज्जैन, जबलपुर और सागर संभाग के कुछ इलाकों में हल्की फुहारें देखने को मिलीं. मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी के सिस्टम के प्रभाव से आने वाले दिनों में प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी रह सकता है.

यह भी पढ़ें : MP News: सरकारी साइकिल योजना में भ्रष्टाचार, हाईकोर्ट ने EOW को 60 दिन में जांच पूरी करने का आदेश

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें