MP News: मध्यप्रदेश में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, इंदौर में 292 में 172 सैंपल H1N1 पॉजिटिव

MP News: मध्यप्रदेश में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, इंदौर में 292 में 172 सैंपल H1N1 पॉजिटिव

MP News: मध्यप्रदेश में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, इंदौर में 292 में 172 सैंपल H1N1 पॉजिटिव

MP News: मध्यप्रदेश में स्वाइन फ्लू यानी H1N1 संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. इंदौर में 1 अगस्त से 10 सितंबर तक 292 सैंपलों की जांच की गई, जिनमें 172 सैंपल पॉजिटिव मिले. निजी अस्पतालों के 199 सैंपलों में 153 और सरकारी अस्पतालों के 93 सैंपलों में 19 H1N1 संक्रमित पाए गए हैं.

Swine Flu Cases Rise in Delhi NCR & Bengaluru | Health Advisory Alert

इंफ्लुएंजा बी के भी मिले मरीज

H1N1 के साथ जांच किए गए 8 सैंपलों में इंफ्लुएंजा बी की भी पुष्टि हुई है. भोपाल में भी संक्रमण के मामले बढ़ने की जानकारी सामने आ रही है, हालांकि यहां जांच किट की कमी की बात कही जा रही है. संक्रमण बढ़ने के बीच स्वास्थ्य व्यवस्था पर भी दबाव बढ़ता दिखाई दे रहा है.

हार्टबीट पर असर डाल रहा वायरस

स्वाइन फ्लू को लेकर एक और चिंता सामने आई है. ग्वालियर में मिले कुछ मरीजों में ब्रैडीकार्डिया यानी सामान्य से धीमी हार्टबीट, लगातार चक्कर, अत्यधिक कमजोरी और ऑक्सीजन लेवल में उतार-चढ़ाव जैसे लक्षण देखे गए हैं. इससे डॉक्टरों के सामने बीमारी के बदलते प्रभाव को लेकर नई चुनौती खड़ी हो गई है.

शाजापुर की महिला की इंदौर में मौत

स्वाइन फ्लू से शाजापुर जिले की एक महिला की मौत का मामला भी सामने आया है. महिला को 28 अगस्त से बुखार, सिरदर्द और सांस लेने में परेशानी थी. हालत बिगड़ने पर उन्हें इंदौर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

उज्जैन की 60 वर्षीय महिला ने भी दम तोड़ा

इससे पहले उज्जैन के ऋषि नगर निवासी 60 वर्षीय सरोज नागर की भी इंदौर के कोकिलाबेन अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी. गंभीर हालत में उन्हें उज्जैन से इंदौर रेफर किया गया था, जहां करीब 16 दिनों तक उनका गहन उपचार चला. बढ़ते मामलों और मौतों के बीच स्वाइन फ्लू को लेकर सतर्कता जरूरी हो गई है.

यह भी पढ़ें : MP News: श्योपुर के सरकारी स्कूल में प्रधानाध्यापक से मारपीट, रसोइया और पति ने चप्पलों से पीटा

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें