CG News: ‘एक प्रदेश-एक दिन-एक संवाद’ अभियान को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में मिली जगह

CG News: ‘एक प्रदेश-एक दिन-एक संवाद’ अभियान को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में मिली जगह

CG News:एक प्रदेश-एक दिन-एक संवादअभियान को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में मिली जगह

CG News: कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स, CAIT छत्तीसगढ़ की ओर से आयकर विभाग के सहयोग से चलाए गए ‘व्यापारी कर संवाद’ अभियान को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल किया गया है. ‘एक प्रदेश-एक दिन-एक संवाद’ के तहत छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों में एक ही दिन व्यापारियों और आयकर विभाग के अधिकारियों के बीच संवाद कार्यक्रम आयोजित किए गए थे.

CM साय की मौजूदगी में मिला सम्मान

इस उपलब्धि के मौके पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मौजूदगी में CAIT के नेशनल वाइस चेयरमैन और राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के सदस्य अमर पारवानी ने छत्तीसगढ़ की टीम के साथ गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड का मेडल और प्रमाण-पत्र प्राप्त किया. गोल्डन बुक की क्षेत्रीय अधिकारी सोनल शर्मा और राजेश शर्मा ने टीम को यह सम्मान प्रदान किया.

अमर पारवानी ने कहा कि ‘व्यापारी कर संवाद’ का उद्देश्य व्यापारियों को आयकर से जुड़े नियमों और प्रक्रियाओं की जानकारी देना था। - Dainik Bhaskar

टैक्स नियमों की दी गई जानकारी

अमर पारवानी ने बताया कि ‘व्यापारी कर संवाद’ अभियान का मुख्य उद्देश्य व्यापारियों को आयकर से जुड़े नियमों और प्रक्रियाओं की जानकारी देना था. कार्यक्रमों के दौरान व्यापारियों ने आयकर अधिकारियों के सामने अपनी समस्याएं और सवाल रखे. उन्होंने कहा कि टैक्स नोटिस और आयकर प्रक्रिया को लेकर कई बार व्यापारियों में असमंजस रहता है, ऐसे में सही जानकारी मिलने से परेशानियों को कम किया जा सकता है.

व्यापारियों के लिए आगे भी होंगे कार्यक्रम

CAIT ने अभियान में सहयोग के लिए मुख्य आयकर आयुक्त, रायपुर संजीव और आयकर विभाग के अधिकारियों का आभार जताया. अमर पारवानी ने कहा कि प्रदेश में व्यापार, निवेश और रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए सरकार, विभागों और व्यापारियों के बीच लगातार संवाद जरूरी है. उन्होंने बताया कि CAIT आगे भी व्यापारियों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर ऐसे कार्यक्रम आयोजित करेगा.

12 लाख व्यापारियों को समर्पित किया सम्मान

अमर पारवानी ने गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में जगह मिलने को छत्तीसगढ़ के व्यापारियों और व्यापारिक संगठनों की सामूहिक भागीदारी का परिणाम बताया. उन्होंने इस उपलब्धि को प्रदेश के करीब 12 लाख व्यापारियों को समर्पित किया. CAIT प्रदेश अध्यक्ष परमानंद जैन ने भी इस सम्मान के लिए व्यापारियों और संगठन की पूरी टीम को बधाई दी.

यह भी पढ़ें : CG News: मुख्यमंत्री साय के बगिया निवास में गणपति स्थापना, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें