CG News: अंबिकापुर की बदहाल सड़कों पर CM साय सख्त, कलेक्टर को तत्काल सुधार के निर्देश

CG News: अंबिकापुर की बदहाल सड़कों पर CM साय सख्त, कलेक्टर को तत्काल सुधार के निर्देश

CG News: अंबिकापुर की बदहाल सड़कों पर CM साय सख्त, कलेक्टर को तत्काल सुधार के निर्देश

CG News: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में नेशनल हाईवे की बदहाल स्थिति को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने संज्ञान लिया है. सड़क की खराब हालत का वायरल वीडियो सामने आने के बाद मुख्यमंत्री ने सरगुजा कलेक्टर अजीत वसंत को फोन किया. उन्होंने शहर की सड़कों की स्थिति का तत्काल निरीक्षण कर जरूरी सुधार कराने के निर्देश दिए.

भारत माता चौक से दरिमा रोड तक सुधार के निर्देश

मुख्यमंत्री साय ने कलेक्टर से कहा कि भारत माता चौक से दरिमा रोड तक सड़क पर बने बड़े गड्ढों को जल्द भरवाया जाए. इसके साथ ही जरूरी मरम्मत और जल निकासी की व्यवस्था को भी दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए. जिन स्थानों पर वाहनों का दबाव अधिक है, वहां पुलिस के साथ समन्वय कर सुरक्षित और सुचारु यातायात सुनिश्चित करने को कहा गया.

जब मैं रविवार को काम कर सकता हूं, तो आप सुबह 7 बजे फील्ड में क्यों नहीं जा  सकते?' CM ने कसे कलेक्टरों के पेच - CM vishnu deo Sai warns collectors

सभी जिलों की सड़कों पर नजर रखने के निर्देश

मुख्यमंत्री ने केवल अंबिकापुर ही नहीं, बल्कि प्रदेश के सभी जिलों के कलेक्टरों को भी निर्माणाधीन और खराब सड़कों की नियमित निगरानी करने को कहा है. उन्होंने अधिकारियों को जरूरत के अनुसार खुद मौके पर जाकर निरीक्षण करने के निर्देश दिए. CM ने साफ कहा कि सड़क किसी भी विभाग या एजेंसी से जुड़ी हो, जिला प्रशासन संबंधित विभाग के साथ समन्वय कर तत्काल सुधार की कार्रवाई करे.

कुछ दिन पहले मंत्री के बंगले का हुआ था घेराव

अंबिकापुर की सड़कों की बदहाली को लेकर कुछ दिन पहले स्थानीय लोगों और समाजसेवी संगठनों के सदस्यों ने प्रदर्शन किया था. सड़क निर्माण और मरम्मत की मांग को लेकर प्रदर्शनकारियों ने कैबिनेट मंत्री और विधायक राजेश अग्रवाल के सरकारी बंगले का घेराव किया था. बारिश के बीच भी प्रदर्शनकारी मौके पर डटे रहे और सड़कों की हालत सुधारने की मांग को लेकर नारेबाजी की.

गड्ढों से परेशान हैं शहरवासी

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि अंबिकापुर की कई प्रमुख सड़कों पर जगह-जगह बड़े गड्ढे हैं, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है. बारिश के दौरान इन गड्ढों में पानी भरने से स्थिति और गंभीर हो जाती है. अब मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद प्रशासन के सामने इन सड़कों की मरम्मत और यातायात व्यवस्था को बेहतर करने की जिम्मेदारी है.

यह भी पढ़ें : CG News: ‘एक प्रदेश-एक दिन-एक संवाद’ अभियान को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में मिली जगह

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें