CG News: रायपुर में अनोखे ‘सिक्कों वाले गणेश जी’, 50 हजार से ज्यादा सिक्कों से तैयार हुई प्रतिमा

CG News: रायपुर में अनोखे ‘सिक्कों वाले गणेश जी’, 50 हजार से ज्यादा सिक्कों से तैयार हुई प्रतिमा

CG News: रायपुर में अनोखे सिक्कों वाले गणेश जी’, 50 हजार से ज्यादा सिक्कों से तैयार हुई प्रतिमा

CG News: गणेश चतुर्थी के मौके पर राजधानी रायपुर में भक्ति के साथ रचनात्मकता का अनोखा संगम देखने को मिल रहा है. शहर के देवपुरी इलाके में श्री शिव शक्ति युवा समिति ने भगवान गणेश की ऐसी प्रतिमा स्थापित की है, जिसे 50 हजार से ज्यादा असली सिक्कों से तैयार किया गया है. अनोखी शिल्पकारी के कारण यह प्रतिमा श्रद्धालुओं के बीच खास आकर्षण बनी हुई है.

अलग-अलग अंगों में अलग मूल्य के सिक्के

इस प्रतिमा को तैयार करने में अलग-अलग मूल्यवर्ग के सिक्कों का इस्तेमाल किया गया है. भगवान गणेश के मुख और धोती को 1 और 2 रुपये के सिक्कों से सजाया गया है. वहीं सूंड और कानों को 5 रुपये के सिक्कों से तैयार किया गया है. गणपति महाराज के मुकुट को 10 और 20 रुपये के सिक्कों से भव्य रूप दिया गया है.

15 दिन की मेहनत से तैयार हुई प्रतिमा

समिति के सदस्यों के मुताबिक, इस अनोखी गणेश प्रतिमा को तैयार करने में करीब 15 दिनों तक लगातार मेहनत की गई. बड़ी संख्या में सिक्के जुटाना समिति के लिए आसान नहीं था. इसके लिए बैंकों, स्थानीय दुकानदारों और आसपास रहने वाले लोगों से सहयोग लिया गया. पूरे मोहल्ले के लोगों की भागीदारी से इस अनोखे गणपति का स्वरूप तैयार हो सका.

दर्शन के लिए उमड़ रहे श्रद्धालु

देवपुरी में स्थापित सिक्कों वाले गणेश जी को देखने और दर्शन करने के लिए रोज बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं. प्रतिमा की अनोखी बनावट श्रद्धालुओं के साथ बच्चों और युवाओं के बीच भी चर्चा का विषय बनी हुई है. गणेशोत्सव के दौरान पंडाल में भक्ति के साथ इस अनोखी कलाकारी को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट रही है.

विसर्जन के बाद सिक्कों का क्या होगा

अब इस अनोखी प्रतिमा को लेकर सबसे बड़ा सवाल यह है कि गणेशोत्सव के बाद इन सिक्कों का क्या किया जाएगा. क्या इन्हें प्रतिमा के साथ विसर्जित किया जाएगा, जरूरतमंदों को दिया जाएगा या फिर किसी मंदिर में दान किया जाएगा. समिति के मुताबिक, अभी इस बारे में अंतिम फैसला नहीं लिया गया है. पदाधिकारी जल्द बैठक कर सभी सदस्यों की सहमति से सिक्कों के इस्तेमाल को लेकर निर्णय लेंगे.

यह भी पढ़ें : CG News: रायपुर गोलबाजार के गणपति को चढ़ा 771 ग्राम का सोने का मुकुट, 100 साल पुरानी परंपरा कायम

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें