Rewa News: कल्पना मिश्रा मामले में पिता की बिगड़ी तबीयत, 14 दिन से जारी है आमरण अनशन

Rewa News: कल्पना मिश्रा मामले में पिता की बिगड़ी तबीयत, 14 दिन से जारी है आमरण अनशन

Rewa News: कल्पना मिश्रा मामले में पिता की बिगड़ी तबीयत, 14 दिन से जारी है आमरण अनशन

Rewa News: रीवा में संजय गांधी अस्पताल से जुड़े कल्पना मिश्रा और उसके नवजात की मौत के मामले ने एक बार फिर लोगों का ध्यान खींचा है. बेटी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर पिता रामशरण मिश्रा सिरमौर चौराहे पर लगातार आमरण अनशन कर रहे हैं. मंगलवार को उनके अनशन का 14वां दिन रहा और लंबे समय तक भोजन नहीं लेने के कारण उनकी शारीरिक स्थिति काफी कमजोर हो गई है.

कल्पना मिश्रा और नवजात की मौत: रीवा संजय गांधी अस्पताल विवाद में डीन सुनील  अग्रवाल हटाए गए, सतना मेडिकल कॉलेज ट्रांसफर से बढ़ी प्रशासनिक ...

कमजोरी के बावजूद मांग पर कायम

लगातार अनशन के चलते रामशरण मिश्रा की हालत ऐसी हो गई है कि उन्हें बैठने में भी परेशानी हो रही है. वह काफी समय अनशन स्थल पर लेटे हुए नजर आते हैं. इसके बावजूद उनका कहना है कि जब तक मामले में FIR दर्ज नहीं होती, तब तक वह अपना आंदोलन समाप्त नहीं करेंगे. उनकी मांग है कि बेटी और नवजात की मौत के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई की जाए.

रीवा: कल्पना मिश्रा माैत मामले में पिता की भूख हड़ताल 10वें दिन भी जारी,  स्वास्थ्य बिगड़ा, कांग्रेस के धरने में पहुंचे जीतू पटवारी ...

रात में भी जारी रहता है धरना

रामशरण मिश्रा का आंदोलन अब केवल दिन तक सीमित नहीं है. रात में भी सिरमौर चौराहे पर परिवार के सदस्य और समर्थक मौजूद रहते हैं. लोग अलग-अलग समय पर उनकी देखभाल की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. उनकी लगातार बिगड़ती तबीयत को देखते हुए समर्थक रात में भी उन्हें अकेला नहीं छोड़ रहे हैं.

अस्पताल में हो चुकी है कार्रवाई

मामले में स्वास्थ्य विभाग और अस्पताल प्रबंधन की ओर से कई कदम उठाए जा चुके हैं. तत्कालीन अस्पताल अधीक्षक डॉ. राहुल मिश्रा को पद से हटाया गया, जबकि तत्कालीन डीन डॉ. सुनील अग्रवाल का रीवा से सतना मेडिकल कॉलेज तबादला किया गया. डॉ. शशिधर प्रसाद गर्ग को रीवा में जिम्मेदारी दी गई है. हालांकि परिवार इन कार्रवाइयों को पर्याप्त नहीं मान रहा है.

जांच रिपोर्ट का भी इंतजार

26 अगस्त की घटना को लेकर प्रशासन ने मजिस्ट्रेटियल जांच भी शुरू कराई है. कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी के निर्देश पर सिरमौर एसडीएम दृष्टि जायसवाल मामले की जांच कर रही हैं. जांच में 7 बिंदुओं को शामिल किया गया है और एक महीने में रिपोर्ट देने की बात कही गई है. परिवार अस्पताल के रिकॉर्ड, CCTV फुटेज, ड्यूटी रोस्टर और संबंधित कर्मचारियों की भूमिका की जांच चाहता है. फिलहाल जांच अपनी प्रक्रिया में है, जबकि पिता अपनी मुख्य मांग FIR दर्ज होने तक अनशन जारी रखने पर अड़े हुए हैं.

यह भी पढ़ें : Rewa News: 2 महीने पहले बनी PCC सड़क भरभराकर धंसी, निर्माण की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें