CG News: छत्तीसगढ़ में व्याख्याता के 854 पदों पर भर्ती, 29 नवंबर को संभावित परीक्षा
CG News: छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग में व्याख्याता के 854 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की ओर से स्कूल शिक्षा विभाग में 5 हजार शिक्षकीय पदों पर भर्ती की घोषणा की गई थी, इसी क्रम में अब व्याख्याता पदों के लिए भर्ती विज्ञापन जारी करने की तैयारी है.
-1774707242611.webp)
ई और टी संवर्ग में इतने पद
लोक शिक्षण संचालनालय के अनुसार, कुल 854 पदों में ई-संवर्ग की शालाओं के लिए 424 पद निर्धारित किए गए हैं, जबकि टी-संवर्ग की शालाओं में 430 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और अन्य जरूरी शर्तों की जानकारी विस्तृत विज्ञापन में दी जाएगी.
इन विषयों में होंगी नियुक्तियां
व्याख्याता भर्ती में हिन्दी, अंग्रेजी और संस्कृत विषय के 120-120 पद शामिल हैं. वहीं भौतिकी के 94 पद, राजनीति शास्त्र के 100 पद, इतिहास के 100 पद, भूगोल के 100 पद और अर्थशास्त्र के 100 पदों पर भर्ती की जाएगी. इस तरह अलग-अलग विषयों में कुल 854 पद भरे जाएंगे.

CGSSB आयोजित करेगा लिखित परीक्षा
व्याख्याता पदों के लिए लिखित भर्ती परीक्षा का आयोजन छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल, यानी CGSSB द्वारा किया जाएगा. परीक्षा का पाठ्यक्रम CGSSB की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा, जबकि भर्ती का विस्तृत विज्ञापन व्यापम की वेबसाइट पर जारी किया जाएगा. आवेदन प्रक्रिया की तारीख CGSSB की ओर से अलग से घोषित की जाएगी.
29 नवंबर को परीक्षा की संभावित तारीख
व्याख्याता भर्ती परीक्षा की संभावित तारीख 29 नवंबर 2026 रखी गई है. हालांकि आवेदन शुरू होने की तारीख और परीक्षा से जुड़ी अन्य जरूरी जानकारी का आधिकारिक ऐलान CGSSB द्वारा अलग से किया जाएगा. ऐसे में भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को आधिकारिक विज्ञापन और CGSSB की सूचना का इंतजार करना होगा.
यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ में धार्मिक पर्यटन का बढ़ता क्रेज, राजिम-डोंगरगढ़ में रिकॉर्ड फुटफॉल
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |










