MP News: पुलिसकर्मियों के लिए सोशल मीडिया इस्तेमाल के 24 नए नियम

MP News: पुलिसकर्मियों के लिए सोशल मीडिया इस्तेमाल के 24 नए नियम

MP News: पुलिसकर्मियों के लिए सोशल मीडिया इस्तेमाल के 24 नए नियम

MP News: मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय की ओर से पुलिसकर्मियों के सोशल मीडिया इस्तेमाल को लेकर 24 प्वॉइंट की गाइडलाइन जारी की गई है. इसमें फेसबुक, व्हाट्सएप, एक्स, इंस्टाग्राम और यूट्यूब जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म शामिल हैं. गाइडलाइन के तहत पोस्ट, कमेंट, फोटो-वीडियो अपलोड करने और डॉक्यूमेंट शेयर करने को लेकर नियम निर्धारित किए गए हैं.

मप्र में पुलिस की छुटि्टयों पर रोक: 255 पुलिसकर्मी संक्रमित, अब केवल  पारिवारिक और बीमारी पर ही छुट्‌टी मिलेगी; अब एक सवाल- ड्यूटी से नहीं,  छुट्‌टी से कैसे फैलता है कोरोना - Madhya Pradesh News

सरकार के फैसलों और नीतियों की आलोचना पर रोक

डीजीपी कैलाश मकवाना के निर्देश पर जारी गाइडलाइन के मुताबिक पुलिसकर्मी सरकारी या निजी किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सरकार के फैसले, नीतियों या योजनाओं आदि की आलोचना नहीं कर पाएंगे. इसके अलावा वरिष्ठ अधिकारियों और सहकर्मियों के खिलाफ अपमानजनक कमेंट करने से भी बचना होगा.

वर्दी में रील पर रोक, बतानी होगी सोशल मीडिया की कमाई; MP में पुलिसवालों पर  लगा 'ब्रेक'

AI प्लेटफॉर्म पर संवेदनशील जानकारी अपलोड नहीं होगी

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI को लेकर भी गाइडलाइन में सख्त नियम तय किए गए हैं. चैटजीपीटी, जैमिनी जैसे AI प्लेटफॉर्म पर विभाग से जुड़ी संवेदनशील जानकारी अपलोड करने पर रोक रहेगी. इसके साथ ही स्कैन डॉक्यूमेंट, स्क्रीनशॉट या अन्य सॉफ्ट कॉपी को सोशल मीडिया पर शेयर करने की भी अनुमति नहीं होगी. नियमों का उल्लंघन करने वाले पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है.

निजी प्रचार और राजनीतिक प्रतीकों पर भी रोक

पुलिसकर्मियों को सोशल मीडिया के जरिए निजी प्रचार करने पर भी रोक रहेगी. पुलिस विभाग की उपलब्धियों को किसी व्यक्तिगत उपलब्धि के तौर पर नहीं, बल्कि पुलिस बल के रूप में पेश करना होगा. पूर्व अनुमति के बिना व्यक्तिगत प्रचार की अनुमति नहीं होगी. इसके अलावा कोई भी पुलिसकर्मी किसी भी स्थिति में राजनीतिक प्रतीक, पोस्टर या चिन्ह का इस्तेमाल नहीं कर पाएगा.

संवेदनशील ड्यूटी की लोकेशन शेयर नहीं कर सकेंगे

संवेदनशील ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को अपनी लोकेशन सोशल मीडिया पर साझा करने पर रोक रहेगी. इसके साथ ही जियो-टैगिंग के इस्तेमाल पर भी रोक होगी. सरकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का उपयोग निजी हितों के लिए नहीं किया जा सकेगा. इन नियमों का उल्लंघन होने पर पुलिसकर्मी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा सकती है.

यह भी पढ़ें : MP News: सागर शराब कांड के बाद पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 40 से ज्यादा पुलिसकर्मी लाइन अटैच

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें