MP News: सागर शराब कांड के बाद पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 40 से ज्यादा पुलिसकर्मी लाइन अटैच
MP News: सागर के बंडा में हुए शराब कांड के बाद पुलिस विभाग में लगातार कार्रवाई का दौर जारी है. इसी क्रम में एसपी अनुराग सुजानिया ने बंडा थाने में पदस्थ 40 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को पुलिस लाइन अटैच कर दिया है. इनमें एसआई, प्रधान आरक्षक और आरक्षक स्तर के पुलिसकर्मी शामिल हैं. वहीं, बंडा थाने में नए पुलिसकर्मियों की पदस्थापना भी की गई है.

पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल
बंडा शराब कांड के बाद पुलिस विभाग की ओर से लगातार कार्रवाई की जा रही है. पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया ने बंडा थाने में पदस्थ दो दर्जन से अधिक पुलिसकर्मियों को पुलिस लाइन भेजने के साथ ही अनुभाग के अन्य थानों में भी नए पुलिसकर्मियों की पदस्थापना की है. जारी तबादला सूची में एसआई, प्रधान आरक्षक और आरक्षक स्तर के पुलिसकर्मी शामिल हैं.
पुलिस लाइन से भी बंडा भेजे गए जवान
तबादला सूची के तहत पुलिस लाइन में पदस्थ दर्जनों पुलिसकर्मियों को बंडा थाने के साथ ही अनुभाग के दूसरे थानों में पदस्थ किया गया है. पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया की ओर से जारी इस सूची का उद्देश्य कानून व्यवस्था को और अधिक सुगम बनाना बताया गया है. इसके अलावा जिले के अन्य थानों में पदस्थ पुलिसकर्मियों के भी तबादले किए गए हैं.
कई अधिकारियों पर कार्रवाई
बंडा शराब कांड में अब तक 20 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस विभाग के कई अधिकारियों पर भी कार्रवाई की गई है. इस मामले में एसडीओपी, थाना प्रभारी और चौकी प्रभारी को भी हटाया जा चुका है. अब 40 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच किए जाने के बाद विभाग में बड़ा फेरबदल हुआ है.
न्यायिक जांच के आदेश
सागर शराब कांड को लेकर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पूरे मामले में न्यायिक जांच के आदेश दिए थे. इसके साथ ही सागर संभाग के कमिश्नर और आईजी को तत्काल प्रभाव से बदल दिया गया था. मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद दिलीप कुमार को सागर का नया संभागायुक्त और इरशाद वली को सागर का नया आईजी नियुक्त किया गया था. साथ ही जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्रवाई के निर्देश अधिकारियों को दिए गए थे.
यह भी पढ़ें : MP News: सागर शराब कांड पर हाईकोर्ट में याचिका, कलेक्टर-SP को हटाने की मांग
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |










