CG News: बीरगांव में बदलेगी सुविधाओं की तस्वीर, CM साय ने 110 करोड़ के विकास कार्यों की घोषणा की

CG News: बीरगांव में बदलेगी सुविधाओं की तस्वीर, CM साय ने 110 करोड़ के विकास कार्यों की घोषणा की

CG News: बीरगांव में बदलेगी सुविधाओं की तस्वीर, CM साय ने 110 करोड़ के विकास कार्यों की घोषणा की

CG News: बीरगांव नगर निगम क्षेत्र में आने वाले दिनों में विकास कार्यों का दायरा और बढ़ने वाला है. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को क्षेत्र में 135 करोड़ रुपए से ज्यादा के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया. कार्यक्रम के दौरान करीब 110 करोड़ रुपए के नए कार्यों की घोषणा भी की गई. सबसे महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट 82 करोड़ रुपए की लागत से प्रस्तावित सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट है, जिससे क्षेत्र की सीवरेज व्यवस्था को मजबूत करने की योजना है.

सीएम विष्णुदेव साय ने बीरगांव को दी बड़ी सौगात:135 करोड़ से ज्यादा के विकास  कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन - Cm Vishnu Deo Sai Inaugurates And Lays  Foundation ...

पेयजल और युवाओं की सुविधाओं पर भी फोकस

बीरगांव में बढ़ती आबादी को देखते हुए पेयजल व्यवस्था के विस्तार की दिशा में भी कदम उठाए जाएंगे. ओवरहेड टैंक और पाइपलाइन के लिए 10 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है. सड़क और नाली निर्माण के लिए 5 करोड़ रुपए तथा सरोरा के खेल मैदान के विकास के लिए 5 करोड़ रुपए दिए जाएंगे. युवाओं और विद्यार्थियों के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की सुविधा बढ़ाने के उद्देश्य से 5 करोड़ रुपए की लागत से आधुनिक नालंदा परिसर तैयार किया जाएगा.

इन इलाकों में बढ़ेगी रोशनी और सुविधाएं

व्यास तालाब तिराहा से बीरगांव नाला और बुधवारी बाजार से नगर निगम कार्यालय तक स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था करने की घोषणा की गई है. रावांभाठा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में विद्युतीकरण और मरम्मत का काम कराया जाएगा. इसके अलावा सर्व मांगलिक भवन और शासकीय महाविद्यालय में ई-लाइब्रेरी के लिए भी राशि उपलब्ध कराई जाएगी. बीरगांव में छत्तीसगढ़ विद्युत मंडल का जोन कार्यालय शुरू करने की योजना भी सामने रखी गई है.

सात इलाकों के लोगों को मिलेगा लाभ

बीरगांव के सात क्षेत्रों में आवासीय पट्टों के लिए सर्वे कराया जाएगा. रावांभाठा, बंजारी नगर, शक्तिपारा, मठपारा, शीतलापारा, उरकुरा और मजदूर नगर सरोरा में पात्र लोगों की पहचान की जाएगी. सर्वे के बाद नियमानुसार पात्र परिवारों को आवासीय पट्टे दिए जाएंगे. इसके साथ ही बीरगांव में मॉडल रजिस्ट्री कार्यालय बनाने की घोषणा भी की गई है. मुख्यमंत्री के मुताबिक बीरगांव को रायपुर, दुर्ग-भिलाई और आसपास के क्षेत्रों के साथ विकसित किए जा रहे स्टेट कैपिटल रीजन का हिस्सा बनाया जा रहा है.

निगम को मिले दो फायर वाहन

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों का गृह प्रवेश कराया गया. अलग-अलग सरकारी योजनाओं से जुड़े हितग्राहियों को प्रोत्साहन राशि के डेमो चेक भी दिए गए. सफाई मित्रों और स्वच्छता दीदियों को सम्मानित कर उनकी सेवाओं के प्रति आभार जताया गया. नगर निगम को दो नए अग्निशमन वाहन भी सौंपे गए. वहीं, शासकीय महाविद्यालय परिसर में मुख्यमंत्री ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत रुद्राक्ष का पौधा लगाया. उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने बताया कि पिछले ढाई वर्षों में बीरगांव क्षेत्र में 160 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्य स्वीकृत किए गए हैं, जिनमें करीब 90 करोड़ रुपए के काम पूरे हो चुके हैं.

यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ BJP की नई प्रभारी स्मृति ईरानी, सिद्धार्थ शंभू को भी जिम्मेदारी

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें