MP News: पीएम मोदी ने बाइक यात्रियों से किया वर्चुअल संवाद, सीएम मोहन यादव ने दी कई बड़ी सौगातें

MP News: पीएम मोदी ने बाइक यात्रियों से किया वर्चुअल संवाद, सीएम मोहन यादव ने दी कई बड़ी सौगातें

MP News: पीएम मोदी ने बाइक यात्रियों से किया वर्चुअल संवाद, सीएम मोहन यादव ने दी कई बड़ी सौगातें

MP News: देवास जिले के पुंजापुरा में आयोजित सेवा संकल्प अभियान के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वड़नगर से वाराणसी तक निकाली जा रही ‘सेवा संकल्प बाइक यात्रा’ के राइडर्स से वर्चुअल संवाद किया. इस दौरान शाजापुर निवासी राइडर दीपेश गोटी ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि यात्रा के दौरान उन्हें विभिन्न संस्कृतियों को समझने और हितग्राहियों को नमो ऐप से जोड़ने का मौका मिल रहा है. प्रधानमंत्री ने मध्य प्रदेश के युवाओं की व्यापार व स्वरोजगार में बढ़ती रुचि पर प्रसन्नता व्यक्त की.

Mohan Yadav Dewas News

हितग्राहियों के खाते में 212.57 करोड़ ट्रांसफर

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी मौजूद रहे. राज्य स्तरीय कार्यक्रम में सीएम मोहन यादव ने प्रदेश के 35.42 लाख सामाजिक सुरक्षा पेंशन धारकों के बैंक खातों में सिंगल क्लिक के जरिए 212.57 करोड़ रुपये की राशि सीधे हस्तांतरित की. मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार हर नागरिक के जीवन में आशा, उमंग और खुशहाली लाने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है.

फिर शुरू होगी राज्य परिवहन निगम की बस सेवा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एक बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर मध्य प्रदेश में पिछले 20 वर्षों से बंद पड़ी राज्य परिवहन निगम की बसों का संचालन पुनः शुरू किया जाएगा. यह बसें नगरीय निकायों, अंतर-शहरी और अंतर-राज्यीय मार्गों के साथ-साथ ‘मुख्यमंत्री सुगम परिवहन बस सेवा’ के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में भी चलाई जाएंगी.

लाड़ली बहनों के जुड़ेंगे नए नाम

सीएम ने सरकार की उपलब्धियां और भावी योजनाएं गिनाते हुए बताया कि राज्य में सिंचित कृषि भूमि का रकबा बढ़कर 65 लाख हेक्टेयर तक पहुंच गया है. इस वर्ष किसानों से 40 रुपये बोनस के साथ 2625 रुपये प्रति क्विंटल पर गेहूं खरीदा गया है. लाड़ली बहना योजना को लेकर मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि जो पात्र महिलाएं छूट गई हैं, उनके नाम अगले वर्ष योजना में जोड़े जाएंगे. इसके अतिरिक्त, स्कूल शिक्षा बजट को 38 हजार करोड़ रुपये किया गया है और प्रदेश में 85 हजार नए पदों पर भर्तियां जारी हैं.

शासकीय गोदाम की स्वीकृति

स्थानीय विकास की दिशा में मुख्यमंत्री ने देवास जिले के कर्णावद पुलिस सहायता केंद्र को पूर्ण पुलिस थाने में उन्नत (अपग्रेड) करने की घोषणा की. साथ ही क्षेत्र में शासकीय आवासों, खाद व अन्य सामग्रियों के भंडारण हेतु सरकारी गोदामों के निर्माण के लिए आवश्यक धनराशि स्वीकृत करने की बात कही. उन्होंने उल्लेख किया कि पुलिस विभाग में इंस्पेक्टर से लेकर आरक्षक तक 18 हजार पदों पर भर्ती प्रक्रिया तेजी से जारी है.

यह भी पढ़ें : MP News: MP में अनुकंपा नियुक्ति के लंबित मामलों पर बड़ा फैसला, 2 दिनों के भीतर जारी हुए 600 नियुक्ति पत्र

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें